Delhi Weather : दिल्ली-एनसीआर वालों के पसीने छूटाएगी गर्मी, अभी से तापमान तोड़ रहा रिकॉर्ड, IMD ने बताया आगे कैसा रहेगा मौसम
Aaj ka mausam : दिल्ली-एनसीआर में पिछले काफी समय से मौसम का हाल लगातार बदल रहा है। यहां पर अब तापमान में बढ़ौतरी दर्ज की जाएगी। तापमान बढ़ने की वजह से दिन में लोगों को गर्मी का अहसास होने लग जाएगा। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से दिल्ली एनसीआर समेत कई अन्य राज्यों के मौसम की जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
HR Breaking News (Today weather) उत्तर भारत के मौसम में लगातार बदलाव दर्ज किया जा रहा है। अब यहां से ठंड की विदाई होने वाली है और गर्मी अपना असर दिखाएगी। गर्मी की शुरुआत होने की वजह से लोगों को मुश्किलों (Today weather News) का सामना करना पड़ेगा। हालांकि अभी भी रात में पारा कम हो रहा है। ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं उत्तर भारत का मौसम कैसा रहने वाला है।
दिल्ली-एनसीआर में लोगों को हुआ गर्मी का अहसास
दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल लोगों को गर्मी का अहसास होना शुरू हो गया है। घरों में पंखे चलना शुरू हो गए हैं। वहीं लोगों ने स्वेटर पहनना भी छोड़ दिया है। होली से पहले ही पारा तेजी से बढ़ने लग गया है। फरवरी में तापमान (Aaj ka mausam) एक बार फिर बढ़कर 30 डिग्री के पार हो गया है। मार्च की शुरुआत भी गर्म ही रहेगी। न्यूनतम तापमान भी लगातर बढ़ौतरी दर्ज की जा रही है और ये महीने के अंत तक 17 डिग्री के स्तर पर पहुंच सकता है।
आज कैसा रहेगा दिल्ली के मौसम का हाल
सोमवार को मौसम गर्म रहने वाला है। मौसम विभाग (IMD weather news) के मुताबिक सोमवार को अधिकतम तापमन 30.5 डिग्री तक दर्ज किया गया है। ये सामान्य से 5 डिग्री अधिक रहा है। लोदी रोड का तापमान 30.1 डिग्री रहा। यह सामन्य से 5.1 डिग्री अधिक रहा। रिज का तापमान सामन्य से 5.2 डिग्र अधिक 31 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री रहा। यह सामान्य है। पूर्वानुमान के मुताबिक (Delhi weather today) मंगलवार को आसमान साफ रहने वाला है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रह सकता है। 25 और 26 फरवरी को आसमान साफ रहने की उम्मीद है।
12 राज्यों के में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तर भारत (Today weather Update) समेत देश के 12 राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। इनमें हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम, तेलंगाना, छत्तीसगढ और महाराष्ट्र को शामिल किया गया है। 24 फरवरी को गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, झारखंड,पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, (Assam weather Today) मेघालय और तेलंगाना में गरज और बिजली गिरने की उम्मीद लगाई जा रही है। वहीं 26 से 28 फरवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट हल्की बारिश होन की संभावना है।
यूपी के मौसम का हाल
यूपी में आज मौसम में बदलाव दर्ज किये जाने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी यूपी में हल्की छिटपुट बारिश दर्ज की जा सकती है। जिन जिलों में बारिश की उम्मीद है, उनमें बागपत, अमरोहा, मुरादाबाद (UP Ka Mausam) को शामिल किया गया है। हालांकि, पूर्वी यूपी के कई जिलों में गर्मी बढ़ने वाली है। जिन जिलों में तापमान बढ़ने वाला है उनमें गाजीपुर, चंदौली, आजमगढ़, मऊ, बलिया, बस्ती, संत कबीर नगर, मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही को शामिल किया गया है।
बिहार में भी बढ़ेगी गर्मी
मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में कल 24 फरवरी को बारिश (Bihar weather) होने की कोई उम्मीद नहीं लगाई जा रही है। लेकिन अब बिहार के अधिकांश जिलों में तापमान 1 से 2 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है। जिन जिलों में गर्मी बढ़ेगी उनमें गया, जहानाबाद, पटना, सारण, बक्सर, नालंदा, सिवान, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, भागलपुर और पूर्णिया (Bihar weather Today) को शामिल किया गया है। साथ ही में पटना में कल अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
पहाड़ी राज्यों में होगी बरसात
मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में कल यानी 26 फरवरी से लेकर 28 फरवरी तक बारिश का अलअर् जारी किया है। जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, टिहरी, अल्मोड़ा (Uttrakhand ka mausam) को शामिल किया गया है। लोगों को सतर्क रहने की राय दी जा रही है। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान में 1 से 2 डिग्री की कमी आ सकती है। इसकी वजह से ठंड बढ़ने की संभावना लगाई जा रही है।
हिमाचल प्रदेश में गिरेगा तापमान
हिमाचल प्रदेश में भी 26 फरवरी से 28 फरवरी तक बारिश की उम्मीद लगाई जा रही है। जिन जिलों में बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है उनमें शिमला, कुल्लू, मंडी, ऊना, हमीरपुर, सोलन, सिरमौर और लाहौल-स्पीति को शामिल (Snowfall Alert in Himachal Pradesh) किया गया है। इस बारिश से तापमान में कमी दर्ज की जा सकती है। मनाली में कल अधिकतम तापमान माइनस 1 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान माइनस 11 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जएगा। इस दौरान बर्फबारी की भी संभावना है।