Delhi Weather : दिल्ली-NCR में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने बताया 15 जुलाई तक कैसा रहेगा मौसम

Delhi Mausam Update : दिल्ली में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलती नजर आ रही है। पिछले काफी समय से दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश होने की वजह से तापमान में गिरावट देखी जा रही है। हाल ही में मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि 15 जुलाई तक मौसम कैसा रहने वाला है। आइए जानते हैं इस बारे में पूरी जानकारी।

 

HR Breaking -  (Delhi Weather)। दिल्ली-एनसीआर में बुधवार देर शाम तेज हवा के साथ हुई मानसून की पहली झमाझम बारिश हुई है। इसकी वजह से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलने की संभावना जताई है। हालांकि, कई स्थानों पर जलभराव से जाम की स्थिति बन गई। 16 तारीख तक अच्छी बारिश की उम्मीद लगाई जा रही है। मुसलाधार बारिश होने की वजह से तापमान में गिरावट देखी जाने की संभावना जताई जा रही है। खबर में जानिये दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR Mausam) के मौसम के बारे में पूरी जानकारी।

दिल्ली-एनसीआर (Delhi Ka Mausam) में बुधवार देर शाम और गुरुवार सुबह हुई मानसून की पहली झमाझम बारिश ने लोगों को उमस और गर्मी से राहत दिला दी है। हालांकि, कई स्थानों पर जलभराव से जाम की स्थिति बनती दिख रही है। बुधवार शाम प्रगति मैदान, बवाना, कंझावला, रोहिणी समेत अधिकांश इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है।


प्रगति मैदान में दर्ज की गई बरसात-


शाम 7 बजे प्रगति मैदान में 38 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इस अवधि के दौरान 39 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा गुरुवार के लिए भी मौसम विभाग (kal ka Mausam) ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गुरुग्राम और दिल्ली के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है।


11 से 16 जुलाई तक अच्छी बारिश की उम्मीद-


दिल्ली में आने वाले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह बादलने वाली है। इसके अलावा बारिश भी होने की उम्मीद लगाई गई है। मौसम विभाग (Today weather update) ने 11 से 16 जुलाई तक अच्छी बारिश की संभावना जताई है। दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में तापमान भी 33-34 डिग्री सेल्सियस तक बना रहने वाला है। किसी दिन तेज तो किसी दिन कहीं हल्की और कहीं मध्यम दर्जे की बारिश होने की उम्मीद है।


भारी बारिश का अलर्ट जारी-


मौसम विभाग (aaj ka mausam) ने आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इसकी शुरुआत गुरुग्राम और दिल्ली के कई इलाकों में सुबह-सुबह हो गई है। नोएडा-गाजियाबाद में भी बादल छाए रहने की उम्मीद है।


11 जुलाई को ऐसा रहेगा मौसम-


11 जुलाई को भी आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है। यहां पर बहुत हल्की से हल्की बारिश भी होने की संभावना जताई है। वहीं न्यूनतम तापमान (delhi tempreature) 23 से 25 और अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री रहने की उम्मीद है।

12 जुलाई का मौसम-


12 जुलाई को आसमान में बादलों का डेरा बना रहने वाला है। यहां पर हल्की बारिश की उम्मीद लगाई जा रही है। अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।


13 जुलाई को हल्कि बारिश होने की उम्मीद-


13 जुलाई को भी दिल्ली-एनसीआर (delhi NCR 13july 2025) में बादल छाए रहने की उम्मीद है। यहां पर गजर के साथ हल्की बारिश होने की उम्मीद है। न्यूनतम तापमान 25-27 और अधिकतम 34-36 डिग्री रहने का पुर्वानुमान लगाया जा रहा है।

14 जुलाई का मौसम-


14 जुलाई को आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रहने वाली है। कहीं बहुत हल्की और कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। 23-25 डिग्री न्यूनतम और 33-35 डिग्री अधिकतम तापमान रहने की उम्मीद लगाई है।


15 जुलाई का मौसम-


15 जुलाई को भी मौसम (kal ka mausam) बादल-बारिश वाला रहने वाला है। गरज के साथ हल्की बारिश की उम्मीद लगाई जा रही है। 23 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान रहने की उम्मीद लगाई जा रही है।