Delhi Weather : दिल्ली में भयंकर ठंड और घने कोहरे के बीच होगी झमाझम बरसात, IMD ने जारी किया अलर्ट

IMD Weather Update : उत्तर भारत के राज्यों में मौसम तेजी से बदल रहा है। बीते कई दिनों से तापमान में हो रही गिरावट की वजह से भयंकर ठंड पड़ रही है। राजधानी में ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग (Mausam Update) के ताजा अपडेट के अनुसार अब दिल्ली में बारिश का दौर शुरू होने वाला है। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं 20 जनवरी तक मौसम कैसा रहेगा।

 

HR Breaking News - (Mausam Update)। देशभर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने वाली है। दरअसल, पहाड़ों पर हो रही बारिश और बर्फबारी की वजह से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में पारा तेजी से नीचे गिर रहा है जिसकी वजह से जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। कई इलाकों में तापमान जीरो डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली (Delhi ka Mausam) में मौसम बदलने वाला है। राजधानी में भयंकर ठंड और घने कोहरे के बीच बारिश शुरू होने वाली है।

जानिये 20 जनवरी तक कैसा रहेगा मौसम -

दिल्ली में ठंड का प्रकोप लगातार बना हुआ है। तापमान आए दिन नीचे गि रहा है। इसी बीच बुधवार के लिए मौसम विभाग (Mausam update) ने सर्द हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। IMD के अनुसार, 18 से 20 जनवरी के बीच दिल्ली में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 26 जनवरी के आसपास ठंड की एक और लहर आ सकती है। इस बार ठंड जनवरी के अंत या फरवरी की शुरुआत तक बनी रह सकती है। मंगलवार सुबह भी शीतलहर के हालात रहे, हालांकि कोहरा नहीं था। ठंड इतनी ज्यादा थी कि लोगों को घरों के अंदर भी परेशानी हुई।

तेजी से गिर रहा तापमान -

मौसम विभाग (IMD Weather) के अनुसार, 13 जनवरी को न्यूनतम तापमान गिरकर 3 डिग्री तक आ पहुंच था। यह सामान्य से 4.4 डिग्री कम है। यह इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। पालम में न्यूनतम तापमान (Delhi temperature) 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, लोदी रोड में 3 डिग्री, रिज में 4.4 डिग्री, आया नगर में 3.2 डिग्री, गुरुग्राम में 3.3 डिग्री और फरीदाबाद में 4.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

कई जगहों पर बढ़ रहा तापमान -

बीते कई दिनों से घना कोहरा छा रहा है। वहीं, तेज धूप निकलने से लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली है और अधिकतम तापमान कई जगह 21 डिग्री से ऊपर पहुंचा है। सफदरजंग में अधिकतम तापमान 21.6 दिखा। लोदी रोड में 22 डिग्री, रिम में 21.4 डिग्री, आया नगर में 21.9 डिग्री और फरीदाबाद में 22.3 डिग्री रहा।

अनुमान के अनुसार, बुधवार को असमान साफ रहेगा लेकिन कुछ इलाकों में शीतलहर जारी रह सकती है। अधिकतम तापमान करीब 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 4 डिग्री रहने की संभावना है।

प्रदूषण फिर हुआ 'बेहद खराब'

प्रदूषण (Delhi Pollution) का स्तर दो दिन बाद फिर से बढ़कर बेहद खराब हो गया है। हवाओं के कम होने की वजह से इसमें यह इजाफा हुआ है। अगले करीब दस दिनों तक प्रदूषण बेहद खराब के स्तर पर ही बना रह सकता है। सीपीसीबी के एयर बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली का एक्यूआई 360 रहा। यह जनवरी का दूसरा सबसे प्रदूषित दिन रहा। इससे पहले एक जनवरी को यह 380 था।

फरीदाबाद का 254, गाजियाबाद का 358, ग्रेटर नोएडा (Greater Noida Weather) का 384, गुरुग्राम का 378 वहीं नोएडा का 367 रहा। वहीं दिल्ली में पांच जगहों पर एक्यूआई 400 से ऊपर पहुंच गया। इनमें रोहिणी का एक्यूआई 406, एनएसआईटी द्वारका का 411, नेहरू नगर का 416, जहांगीरपुरी का 407, द्वार का सेक्टर-8 में 426 और आनंद विहार का 436 रहा।