Delhi Weather : दिल्ली में 19, 20, 21 मार्च को आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Mausam Update - देश के लगभग सभी राज्यों में मौसम रंग बदल रहा है। बीते काफी दिनों से लगातार तापमान में हो रही बढ़ौतरी से गर्मी ने मार्च के महीने में पसीने छुड़ाने शुरू कर दिए हैं। लेकिन पिछले दो दिनों से हो रही बारिश की वजह से अब मौसम कूल हुआ है। ठंडी हवाएं चल रही है जिसकी वजह से तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने दिल्ली (Delhi Weather)  में 19, 20 और 21 मार्च को आंधी तूफान के साथ तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं - 

 

HR Breaking News - (Delhi Ka Mausam)। देश की राजधानी दिल्ली में अब मौसम का मिजाज बदल रहा है। मार्च की शुरूआत में ही इस बार गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। मार्च के महीने में जून वाली गर्मी का एहसास हो रहा है। हाल ही में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक्टिव होने से हुई बारिश से मौसम सुहावना हुआ है। 

दो दिनों से तेज ठंडी हवाएं चल रही है जिससे लोगों को भयंकर गर्मी से राहत मिली है। अब एक बार फिर से बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। मौसम विभाग (IMD Weather Update) के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार से आसमान में काले बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अलग अलग जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। इससे तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। 


30 से 50 km की रफ्तार से चलेगी हवा - 


मौमस विभाग (Weather Update) का कहना है कि 19 मार्च को अचानक मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान कई स्थानों पर हवा की रफ्तार 30 से 50 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है। मौसम विभाग (Kal ka Mausam) ने शुक्रवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस बीच अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। 

दिल्ली में कितना रहेगा तापमान - 


सोमवार को राजधानी में सुबह आसमान में बादल छाए रहे और हवा की गति लगभग 20 किलोमीटर प्रति घंटा तक रही। अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जो सामान्य से 3.3 डिग्री ज्यादा रहा है। न्यूनतम तापमान (Delhi Temperature) की बात करें तो यह 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 2.3 डिग्री ज्यादा रहा है।


मौसम विभाग (Aaj ka Mausam) के अनुसार, दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में दिन के समय हल्की गर्माहट महसूस हो रही है, हालांकि कुछ स्थानों पर बादलों की आवाजाही जारी है। नमी का अधिकतम स्तर 76 और न्यूनतम स्तर 35% दर्ज किया गया है। 


दिल्ली में फिर शुरू होगा बारिश का सिलसिला - 


मौसम विज्ञानियों ने जानकारी देते हुए बताया है कि देश की राजधानी दिल्ली (Delhi Rain Alert) में अगले कुछ दिनों में मौसम बदलने वाला है। आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी और गरज-चमक और तेज हवाएं चलने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।


आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम -

मौसम विभाग (Mausam Update Today) ताजा रिपोर्ट के अनुसार, आज आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। बुधवार को भी आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और शाम या रात के समय हल्की वर्षा, गरज और बिजली चमकने की संभावना है। इस दौरान 20–30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेगी।