Delhi Weather : दिल्ली समेत 14 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दी जानकारी
Delhi Mausam update : देशभर में मौसम का हाल लगातार बदलता नजर आ रहा है। बता दें कि अब यहां पर बारिश होने की संभावना लगाई जा रही है। बारिश होने की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि 14 राज्यों में आंधी-बारिश की उम्मीद है। आइए जानते हैं आज का मौसम कैसा रहेगा।
HR Breaking News (Kal ka Mausam)। दिल्ली समेत देशभर के राज्यों में अब मौसम का रूख पूरी तरह से बदलने वाला है। यहां पर आंधी बारिश की संभावना जताई गई है। आंधी और बारिश होने की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। साथ ही साथ इसके बाद गर्मी का अहसास होना शुरू हो जाएगा। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से दिल्ली समेत देश के बाकी राज्यों के मौसम की जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
देशभर में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। गर्मी ने समय से पहले ही दस्तक दे दी है। मौसम विभाग (Mausam update) द्वारा जारी किये गए पुर्वानुमान के मुताबिक पश्चिम भारत के कई राज्यों भीषण लू चलने की उम्मीद है। हालांकि पूर्वोत्तर और हिमालयी क्षेत्रों में भारी बारिश और तेज हवाओं का दौर बना रहपे वाला है। वहीं हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, असम, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश समेत 14 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ हल्की से भारी बारिश होने की संभावना लगाई जा रही है।
मौसम विभाग (aaj ka mausam) के मुताबिक गुजरात, सौराष्ट्र-कच्छ और दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश में 12 और 13 मार्च के दौरान भीषण हीटवेव की स्थिति बनी रहने की संभावना है। साथ ही में कई इलाकों में तापमान 38 से 42 डिग्री सेल्सियस तक भी जा पहुंचा है। जोकि सामान्य से काफी ज्यादा है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 12–15 मार्च के बीच भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इस अवधि के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Mausam) और उत्तराखंड में 15 से 18 मार्च के बीच हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके साथ ही में गरज-चमक और तेज हवाएं भी चलने की उम्मीद लगाई जा रही है। छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार और ओडिशा में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं के चलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने किसानों और यात्रियों को सतर्क रहने की राय भी दी है।
दिल्ली में हल्की बारिश के आसार
दिल्ली (Delhi weather update) में अगले दो दिन तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है, हल्के बादल भी छाए रहने की उम्मीद है। 15 मार्च से अधिकतम तापमान और गिरेगा और हल्की बूंदाबांदी या हल्की बारिश के साथ कुछ राहत मिलने की भी संभावना लगाई जा रही है। 16 मार्च से न्यूनतम तापमान भी 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। गुरुवार को मौसम विभाग (Aaj ka Mausam) को बुलेटिन के अनुसार, 24 घंटों में हवा में नमी का स्तर सुबह करीब 84 प्रतिशत तक रही और ये ही नमी शाम को 22 प्रतिशत पर जा पहुंची है।
मौसम विभाग (IMD Weather) के मुताबिक, हवा की गति सामान्य रहेगी और दिन में हल्की गर्मी का एहसास बढ़ेगा। एक हफ्ते आसमान लगभग साफ ही रहेगा, हालांकि तापमान 14 मार्च से गिर सकता है। 13 और 14 मार्च को अधिकतम तापमान 33-35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना लगाई है, हालांकि न्यूनतम तापमान 17-19 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। 15 मार्च को बादलों की गरज के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है। इसके बाद 16 से 18 मार्च के बीच अधिकतम तापमान 31-34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
यूपी में ऐसी होगी मार्च की शुरुआत
मार्च की शुरूआत के साथ ही उत्तर प्रदेश (UP ka Mausam) में गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने अब उत्तर प्रदेश में 15 और 16 मार्च को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। कुछ स्थानों पर तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। हालांकि इस दौरान तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रह सकता है।