Delhi Weather : दिल्ली-NCR में अभी जारी रहेगा आंधी-बारिश का दौर , IMD ने बताया मौसम का हाल
HR Breaking News (Delhi Weather) राजधानी दिल्ली में इन दिनों हल्की बूंदाबांदी दर्ज की जा रही है और बीच-बीच में खिल रही धूप और बारिश के चलते मौसम एकदम खुशनुमा हो गया है। ठंडी हवाओं और बारिश के चलते तापमान में गिरावट आ रही है और मौसम एकदम ठंडा बना हुआ है। मौसम विभाग ने दिल्ली के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट (Delhi Weather Forecast) जारी किया है।
आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम
आज 26 मार्च को दिल्ली-NCR में बारिश (Rain in Delhi-NCR) के आसार है। आज 26 मार्च 2026 को आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार है। इस दौरान 20 से 30 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिसकी जिसकी रफ्तार बढ़कर 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री के आस-पास रह सकता है और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
27 मार्च को मौसम का हाल
इसके साथ ही 27 मार्च को भी दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक के साथ बारिश (Rain in Delhi-NCR) की संभावना हैं। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी के आसार है। इसके साथ ही मेघगर्जन और वज्रपात के आसार है। इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री के पास दर्ज किया जा सकता है और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के पास रिकॉर्ड किया जा सकता है।
आगामी दिनों में मौसम का हाल
इसके साथ ही 28 मार्च को दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Ka Mausam) में बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि इस दौरान कहीं भी बारिश के आसार बेहद कम है। इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं, 29 मार्च को दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर बारिश का दौर रहने वाला है।
उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव (New western disturbance active) होने से इसके प्रभाव से दिल्ली और उससे सटे शहरों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार है। इसके साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना हैं। दिल्ली में 29 मार्च को अधिकतम तापमान (Maximum temperature in Delhi) 33 डिग्री तापमान रह सकता है और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के करीब रिकॉर्ड किया जा सकता है।
मार्च के आखिर तक दिल्ली का मौसम
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में 30 मार्च को भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है और साथ ही तेज हवाएं चलने की भी संभावना हैं। इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आस-पास रह सकता है और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के करीब रिकॉर्ड किया जा सकता है।