Delhi Weather : दिल्ली-NCR में आंधी-तूफान के साथ बरसेंगे मेघा, IMD ने किया अलर्ट जारी
HR Breaking News (Delhi Weather) दिल्ली में एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है। अब दिल्ली में बारिश का सिलसिला एक बार फिर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिन आंधी-तूफान के साथ बारिश को लेकर आसार जताए हैं। ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि दिल्ली-एनसीआर (Delhi Weather Forecast) में कैसा मौसम रहने वाला है।
दिल्ली के मौसम का हाल
मौसम विभाग का कहना है कि आज 18 मार्च को दिल्ली-NCR (Delhi Ka Mausam) में बादलों की आवाजाही लगी रह सकती है। ऐसे में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने के आसार है और साथ ही वज्रपात का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इस दौरान दिनभर 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना हैं। रात तक हवाओं की स्पीड (Wind speed in Delhi) बढ़कर 40 किमी प्रति घंटे तक हो सकती हैं। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है।
दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट जारी
आईएमडी (IMD Rain Alert) की ओर से दिल्ली-NCR में 19 और 20 मार्च को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान सुबह आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रह सकती है और गरज-चमक के साथ बारिश होने की आशंका हैं। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में बारिश (rain in delhi) का सिलसिला रुक-रुक कर जारी रहने वाला है। वहीं शाम में 50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चल सकती है।
कैसा रहेगा दिल्ली का तापमान
तापमान (Delhi Ka Temprature) की बात करें तो बारिश के चलते राजधानी में दिन में तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस गिर सकता है। 19 मार्च को दिल्ली का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और 20 मार्च को 28 डिग्री के करीब पहुंच सकता है। वहीं, इस दौरान न्यूनतम तापमान (Delhi Minimum Temprature) तकरीबन 20 और 18 डिग्री सेल्सियस के पास रहने की संभावना है और 21 मार्च से मौसम फिर सामान्य हो सकता है। इसके साथ ही तापमान में एक बार फिर इजाफा देखने को मिलेगा। दिल्ली में बीते दिनों अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जाने की संभावना है।