Dhaan ke beej : सरकार सस्ते में उपलब्ध करा रही धान के बीज, आज ही घर बैठे कर दें ऑनलाइन ऑर्डर

Paddy Seeds Online Order : रबी की फसलों के बाद किसान खरीफ की फसलों की बुवाई का कार्य शुरू कर देते  है।  इसके लिए जमीन तैयार करने के साथ ही किसान उचित बीजों की भी तलाश में जुट जाते है। तो ऐसे में किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। सरकार किसानों को बेहद सस्ते दामों पर धान की इन दो किस्मों के बीज मुहैया करा रही है। आइए नीचे खबर में चेक कर लें दाम और इन्हे घर से ही ऑनलाइन ऑर्डर करने का तरीका..

 

HR Breaking News, Digital Desk : हमारे देश में धान देश की प्रमुख फसलों में से एक है। यद भारत के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण फसल है। यह देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के साथ ही पोषण सुरक्षा और किसानों की आय में एक अहम भूमिका निभाता है। ये खरीफ सीजन (Kharif season crops) की मुख्य फसल है, जिसकी खेती के लिए ज्यादा मात्रा में पानी की जरूरत होती है। वहीं भारत, चीन के बाद धान उत्पादन में सबसे बड़ा देश (Largest country in paddy production) है। साथ ही धान से जो चावल निकलता है वह भारत के लोगों का प्रमुख भोजन भी है।

अगर हम बात करें धान की खेती की तो रबी सीजन की फसलों की कटाई (Harvesting of Rabi season crops) के बाद किसान धान की बिजाई शुरू कर देते हैं। ऐसे में अगर आप भी धान की उन्नत किस्म पूसा बासमती 1692  और पूसा बासमती 1509 किस्म की बीज खरीदना चाहते हैं और इसकी खेती करना चाहते हैं तो आप नीचे दी गई जानकारी की मदद से धान के बीज ऑनलाइन अपने घर पर मंगवा (Order paddy seeds online to your home) सकते हैं।

यहां से खरीद सकते है धान का बीज


किसानों की जानकारी के लिए बता दें कि राष्ट्रीय बीज निगम (National Seeds Corporation)  किसानों की सुविधा के लिए ऑनलाइन धान की उन्नत किस्म (improved variety of paddy online available) पूसा बासमती 1692 और पूसा बासमती 1509 बीज बेच रहा है। इस बीज को आप ओएनडीसी के ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं। यहां किसानों को कई अन्य प्रकार की फसलों के बीज भी आसानी से मिल जाएंगे। किसान इसे ऑनलाइन ऑर्डर करके अपने घर पर डिलीवरी करवा सकते हैं।


ये है धान के बीज की खासियत


बता दें कि पूसा बासमती 1692 एक जल्दी पकने वाली बासमती चावल की किस्म (basmati rice variety) है। यह किस्म 110 से 115 दिनों में पककर तैयार हो जाती है। इस किस्म के दाने दिखने में काफी आकर्षक लंबे और पतले होते हैं। साथ ही इस किस्म के चावल की सुगंध भी बेहद आकर्षक है। वहीं बात करें इस किस्म की खासियत की तो ये न गिरने वाली, और पकने के समय दाने न झड़ने वाले गुण के साथ एक नई बासमती चावल की किस्म है।

दूसरी, पूसा बासमती 1509 कम अवधि में पकने वाली किस्म (dhaan beej varities) है। बात करें इस किस्म की खासियत की तो ये न गिरने वाली, और पकने के समय दाने न झड़ने वाली किस्म है। साथ ही ये किस्म झुलसा और धब्बा रोग प्रतिरोधी है। यह किस्म 115 से 120 दिनों में पककर तैयार हो जाती है। वहीं इसकी औसत उपज 50 से 55 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है।

जान लें धान के बीज की कीमत


अगर आप भी पूसा बासमती 1692 (Pusa Basmati 1692 variety) और पूसा बासमती 1509 उन्नत किस्म (Pusa Basmati 1509 Improved Variety) की खेती करना चाहते हैं तो पूसा बासमती 1692 किस्म की खेती कर सकते हैं। इसका 10 किलो का पैकेट फिलहाल 33 फीसदी छूट के साथ 800 रुपये में ऑनलाइन मिल जाएगा। इसके अलावा धान की पूसा बासमती 1509 उन्नत किस्म के 10 किलो का पैकेट फिलहाल 32 फीसदी की छूट के साथ 850 में  राष्ट्रीय बीज निगम के वेबसाइट (National Seed Corporation website) पर ऑनलाइन मिल जाएगा। ऐसे में आप इस बीज को घर बैठे मंगवा सकते हैं।