{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Dhan Bhav : धान खरीद प्रक्रिया सुस्त, किसान औने-पौने दामों पर बेचने को मजबूर

Dhan Bhav : मंडियों में धान की प्रक्रिया काफी सुस्त है। जिसके चलते किसान कम दामों पर भी फसल बेचने को मजबूर हो रहे हैं। किसानों ने आरोप लगाया कि उनकी फसलों की खरीद में जासनबूझकर देरी की जा रही है ताकी किसान औने-पौने दामों में फसल बेचे। चलिए जानते हैं आगे खबर में मंडियों का हाल। 
 

HR Breaking News (Dhan Bhav) : जिलो की अनाज मंडी (haryana me anaj mandi update) में धान की आवक लगातार बढ़ रही है। लेकिन खरीद और उठान की गति किसानों की परेशानी बढ़ा रही है। मंडियों में अनाज के ढ़ेर लग चुके हैं और नई फसल उतारने के लिए जगह तक नहीं बची है। हालात ऐसे हैं कि किसानों को अपने फसल बेचने के लिए कई-कई दिन मंडियों में बिताने पड़ रहे हैं। घर लौटने की बजाए किसान वहीं खाट डालकर रात गुजारने को मजबूर है। किसी को चार दिन से खरीद का इंतजार है तो कोई एक सप्ताह से अपनी बारी आने की राह देख रहा है।

आवक ज्यादा खरीद कम (Dhan Bhav haryana)

शुक्रवार दोपहर 2 बजे तक कैथल जिले की मंडियों में  करीब 2.79 लाख मीट्रिक टन धान पहुंच चुका था। इसमें से केवल 1.30 लाख में मीट्रिक टन धान की ही खरीद हो पाई है। उठान के आंकड़े इससे भी ज्यादा चिंता जनक है। अब तक  39, 164 मीट्रिक धान ही मिलों और गोदामों तक पहुंचाया गया है। इससे मंडी में खरीदे गए और बिक्री के इंतजार में धान के ढेर बढ़ते जा रहे हैं। किसानों को अब फसल रखने की जगह मिलने में भी दिक्कत आ रही है। वहीं किसानों को 73.73 करोड रुपए का भुगतान जारी किए जाने की भी जानकारी दी गई है। 

किसानों ने ये कहा (dhan khrid)

ग्योंग निवासी कर्मवीर का कहना है कि वह एक दिन पहले धान लेकर मंडी पहुंचा था। लेकिन अब तक उसकी ढेरी की खरीद के लिए कोई नहीं आया। कुलतारण निवासी शीशपाल का आरोप है कि खरीद में जानबूझकर देरी की जा रही है। ताकि किसान कम भाव पर फसल बेचने को मजबूर हो।

ट्रांसपोर्टरों की कमी के कारण हो रहा उठान प्रभावित (dhan bhav update)

अतिरिक्त अनाज मंडी के प्रधान रघुवीर ने बताया कि ट्रांसपोर्टरों की कमी के कारण धान का उठान प्रभावित हो रहा है। उठान की गति धीमी होने से मंडी में जगह की कमी हो गई और व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।

खरीद प्रक्रिया तेज करने के निर्देश (anaj mandi news)

मार्केट कमेटी कैथल के सचिव नरेंद्र ढुल का कहना है कि धान में उठान करते समय कुछ परेशानियां सामने आ रही है। एसडीएम की ओर से खरीद एजेंसियों को प्रक्रिया तेज करने की निर्देश दिए गए हैं। मंडियों में खरीद जारी है। उन्होंने किसानों से अपील की यदि कोई व्यापारी अन्य व्यक्ति न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम भाव पर धान खरीदने की बात करें तो वे लिखित में शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।