अल नीनो का प्रभाव फसलों की बुआई पर, अब तक 8.10 लाख एकड़ कम
HR Breaking News (Agriculture News) हरियाणा में मौसम के दोहरे मिजाज से ठंडक बढ़ रही है और साथ ही प्रदूषण कम हो गया है, लेकिन इस बार अलनीनो से नवंबर में बारिश न होने की वजह से रबी बिजाई (Rabi sowing) पिछड़ गई है। अब तक रबी बिजाई 8.10 लाख एकड़ कम हुई है। इस बार अल नीनो का प्रभाव फसलों की बुआई पर देखने को मिल रहा है। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
गेहूं पर पड़ा अलनीनो का सबसे ज्यादा प्रभाव
अलनीनो का सबसे ज्यादा प्रभाव गेहूं पर पड़ा है। प्रदेश में गेहूं की बिजाई (wheat sowing) 1.79 लाख हेक्टेयर में हुई है, वहीं, बीते वर्ष इसी अवधि में गेहूं की बिजाई 4.44 लाख हेक्टेयर हुई थी। इस बार 6.55 लाख एकड़ रकबा कम बोया है और कुल बिजाई 25.50 लाख हेक्टेयर में की जानी है।
हरियाणा में रबी फसलों की बिजाई
हरियाणा में रबी फसलों की बिजाई (Sowing of Rabi crops in Haryana) 33.54 लाख हेक्टेयर का मकसद तय किया है, वहीं, अब तक रबी फसलों की बिजाई 6.98 लाख हेक्टेयर में हुई है। यानी देखा जाए तो बिजाई 79 प्रतिशत कम हुई है। बीते वर्ष इसी अवधि तक 10.52 लाख हेक्टेयर में रबी फसलों की बिजाई हो गई थी। यह बीते वर्ष से 3.54 लाख हेक्टेयर कम है।
हिसार और पंचकूला में तापमान
वहीं, दूसरी ओर पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने लगी है। बीते 24 घंटे में न्यूनतम पारा 2.3 डिग्री लुढ़का है, जिससे हिसार और पंचकूला में तापमान (temperature in hissar) 9.6 डिग्री पर आ गया है। कृषि जानकारों के मुताबिक, अब बढ़ी हुई ठंड से गेहूं के अंकुरण और जमाव में अब तेजी आने वाली है और हवा की गुणवत्ता में सुधार होने और दिल्ली का AQI 204 पर आने के बाद NCR से ग्रैप-3 की पाबंदियां (Grape-3 restrictions from NCR) भी हटा ली गई हैं, लेकिन Grape- व Grape-1 की पाबंदियां लागू रहने वाली है।
अलनीनो से कम सर्दी पड़ने का पूर्वानुमान
आईएमडी चंडीगढ़ के निदेशक का कहना है कि पहाड़ों पर बर्फबारी (snowfall on mountains) का प्रभाव मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। जल्द ही उत्तर-पूर्वी हवाएं आ सकती है, जिससे नमी में बढ़ौतरी होगी और 19 और 20 नवंबर को कुछ हिस्सों में धुंध छा सकती है। हालांकि, प्रदेश पर अल नीनो का प्रभाव रहेगा, जिसके चलते इस बार सर्दी कम पड़ने की संभावना है।
खुले में निर्माण कामों पर लगेगी रोक
पूरी एनसीआर में धूल उड़ाने वाली इमारतें गिराने और खुले में निर्माण कामों पर रोक लगेगी। दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, गाजियाबाद और गौतमबुध नगर के सरकारी और निजी दफ्तर में 50 प्रतिशत कर्मियों के कार्यालय आने और शेष के वर्क होम का नियम (work home rule) प्रभावी रहेगा। इसके अलावा नियमों के उल्लंघन के चलते बंद या सील की गई कंस्ट्रक्शन साइट्स बिना किसी खास अनुमति के कार्य शुरू नहीं कर सकेंगे।
किन जिलों में कितना गिरा पारा
हरियाणा में सोमवार की रात इस सीजन की सबसे सर्द रात रही है। सभी जिले में न्यूनतम तापमान (Minimum temperature in Haryana) में गिरावट देखने को मिली है। हिसार में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने का मिली हैं। वहीं, पंचकूला में 1.3 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 1.6 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में 3.5 डिग्री सेल्सियस, सिरसा में 2.3 डिग्री सेल्सियस, कैथल में 1.5, रोहतक में 3.0, भिवानी में 2.4, अंबाला में 1.0 और पलवल में 2.9 डिग्री सेल्सियस में गिरावट देखने को मिली है।
कहां कितना हो गया है AQI
AQI की बात करें तो बल्लभगढ़ का AQI (AQI of Ballabhgarh) 328 पर आ गया है, जो टॉप पर है। उसके बाद गुरुग्राम में 290, सोनीपत में 286, कैथल में 283, पंचगांव में 282, करनाल में 242, बहादुरगढ़ में 234, फतेहाबाद में 232, फरीदाबाद में 233, जींद में 207, मानेसर में 2023, पंचकूला में 81 पर AQI आ गया है।