{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Guar Mandi Bhav today: ग्वार के भाव इस सप्ताह स्थिर, वायदा बाजार में मामूली मंदी

 

Guar Mandi Bhav: ग्वार में हो रहे पिछले 2 सप्ताह से उतार चढ़ाव को लेकर व्यापारियों और किसानों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है. आज 15 सितंबर को राजस्थान और हरियाणा की कुछ प्रमुख मंडियों ग्वार के भाव में मामूली फेरबदल देखने को मिला. हरियाणा की आदमपुर मंडी में अन्य मंडियो के मुकाबले आज ग्वार सबसे तेज 6420 रुपए प्रति क्विंटल रहा. इसके अलावा सूरतगढ़ मंडी में सबसे कम 6000 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया. 

वायदा बाजार में सितंबर के कॉन्ट्रैक्ट में ग्वार गम 12950 प्रति क्विंटल और गवार सीड 6662 रुपए प्रति क्विंटल पर कारोबार करता हुआ नजर आया. हालांकि ये नया सप्ताह शुरू होते ही इन 2 दिनों में ग्वार के भाव में कोई बड़ी हलचल देखने को नहीं मिल रही है.

ग्वार के भाव पर नजर रखने वाले जानकारों ने बताया कि ज्यादातर किसानों ने ग्वार की फसल बेच दी है. मुश्किल से 5 से 10 पर्सेंट किसानों के पास ही ग्वार का स्टॉक बचा हुआ होगा. लेकिन व्यापारियों के पास ज्यादा माल स्टॉक हो सकता है. फिलहाल भविष्य में तेजी मंदी को लेकर कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता. आइये देखें हरियाणा और राजस्थान की प्रमुख मंडियो में ग्वार का भाव

ग्वार भाव 15 सितंबर 2026 (रुपए प्रति क्विंटल)

मंडी नाम ग्वार भाव 
आदमपुर 6420
रावतसर 6400
जैतसर 6101
गंगानगर 6345
रावला 6355
सिवानी 6400
पीलीबंगा 6100
नोहर 6391
घड़साना  6250
सिरसा 6271
बीकानेर 6451
सूरतगढ़ 6000

इस बार बारिश की कमी के वजह से कई इलाकों में ग्वार की फसल को नुकसान पहुंचा है. जिसकी वजह से उत्पादन कम होने जैसी खबरें सामने आ रही है. माना जा रहा है कि इसी की वजह से भाव में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. 

डिस्क्लेमर: इस लेख में दिए गए भाव विभिन्न स्रोतों से प्राप्त किए गए हैं माल की क्वालिटी के हिसाब से कीमतों में उतार चढ़ाव होता रहता है.