{"vars":{"id": "93802:4123"}}

हरिद्वार में गोल्फ बॉल के साइज के ओले गिरे, हरियाणा में इस दिन से बदलेगा मौसम

Rain Alert : 9 अक्टूबर को उत्तराखंड के हरिद्वार में भयंकर ओलावृष्टि देखने को मिली है। मौसम का मिजाज पहले ही बदल चुका था, अचानक से ओलावृष्टि आने से लोगों में अफरा तफरी मच गई। गाड़ियों के शीशे टूट गए। लोगों को अपने वाहन हटाने तक का टाइम नहीं मिला। गोल्फ बॉल की साइज के ओले गिरे हैं। आने वाले कुछ घंटे में फिर से उत्तराखंड में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, हरियाणा में भी आने वाले दिनों में मौसम बदलने का अनुमान है। चलिए जानते हैं मौसम कैसा रहने वाला है। 
 

HR Breaking News (Heavy Rain Alert) देशभर में इस बार मानसून की बारिश कम हुई है, जिसकी वजह से फसलों को काफी नुकसान भी हुआ है। कई स्थानों पर अच्छी पैदावार नहीं हुई है। वहीं अब जब फसल पक रही है तो पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव फसलों पर संकट की तरह मंडरा रहा है। आज उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, यूपी के दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में बारिश देखने को मिली। वहीं कई स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। सबसे भयंकर ओलावृष्टि उत्तराखंड के हरिद्वार में देखने को मिली। 

 


लोगों में मची अफरा तफरी (hailstorm in Haridwar)
 

भयंकर ओलावृष्टि के कारण हरिद्वार में अचानक से लोगों में अफरा तफरी मच गई। लोगों ने खुद को बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों पर स्थान ग्रहण किया। वहीं, वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है। ओलावृष्टि की मार से वाहनों के शीशे तक टूट गए। अचानक हुई इस घटना से लोग सहमें नजर आएं। वहीं, उत्तर प्रदेश के भी कई इलाकों में भारी बारिश और हल्की ओलावृष्टि देखने को मिली है। आने वाले कुछ घंटे में भी इन इलाकों में बारिश हो सकती है। 

 


4 राज्यों के इन जिलों में बारिश का अलर्ट (Rain Alert)
 

भारत मौसम विभाग की तरफ से उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, बलरामपुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, फतेहपुर, कानपुर देहात, बांदा, सहारनपुर में 5 एमएम प्रति घंटा तक की बारिश का अलर्ट है। वहीं इस दौरान तेज आंधी का भी अलर्ट है जो कि 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हो सकती है। 

 

 

उत्तराखंड़, पंजाब और हिमाचल में भी अलर्ट (Uttarakhand Punjab Himachal Rain Alert)
 

इसी प्रकार उत्तराखंड में पौड़ी गढ़वाल, अल्मोड़ा और चंपावत के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां 5 से 15 एमएम प्रति घंटा की बारिश हो सकती है और 61 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, उधम सिंह नगर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां 5 एमएम प्रति घंटा तक की बारिश और 40 किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार तक की हवा चल सकती है। 

वहीं पंजाब के कपूरथला, जालंधर के लिए येलो अलर्ट (Yellow Alert for rain) जारी किया गया है। यहां 5 एमएम प्रति घंटा बारिश और 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, हिमाचल में सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है और 5 एमएम प्रति घंटा बारिश हो सकती है। इसके अलावा लेह व कारगिल, उधमपुर में येलो अलर्ट है। 


 

हरियाणा में कल से बदल सकता है मौसम (Haryana me barish)
 

भारत मौसम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार हरियाणा में कल से मौसम (Kal ka Mausam haryana) बदल सकता है। 10 अक्टूबर को हरियाणा के पंचकूला, यमुनानगर में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 11 अक्टूबर के लिए यमुनानगर, पंचकूला, सिरसा, फतेहाबाद और हिसार व हांसी के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 12 अक्टूबर को फिर से सिरसा (Sirsa ka Mausam), फतेहाबाद, हांसी, हिसार, पंचकूला और यमुनानगर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि येलो अलर्ट का मतलब यह नहीं होता है कि बारिश 100% आएगी। यह अभी मॉनिटरिंग की स्थिति में है।