Haryana Ka Mausam : हरियाणा में होगा ओलावृष्टि-आंधी का तांडव, IMD ने अलर्ट किया जारी
HR Breaking News (Haryana Mausam) हरियाणा में इन दिनों पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि देखी जा रही है। अब दो दिन ही ठंडी हवाओं के चलते मार्च के महीने में ही दिसंबर जैसे ठंड होने लगी है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने हरियाणा (Haryana Ka Mausam ) में ओलावृष्टि-आंधी को जारी रहने को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।
19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
IMD (IMD Rain Alert) ने आज 20 मार्च को राज्य के 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ ओले गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार जताए गए हैं। बीते दिनों हुई बारिश का सिलसिला आज भी जारी रहा है। इस दौरान सोनीपत, महेंद्रगढ़, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पंचकूला, हिसार और पानीपत में बारिश रिकॉर्ड की गई है।
बीते दिनों कहां-कहां हुई बारिश
बीते दिनों हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र और पंचकूला के साथ हीकई जिलों में रुक-रुककर बारिश और गरज-चमक वज्रपात देखने को मिला है। इस दौरान प्रदेश के कई जिलो में तापमान (Haryana Weather Forecast) में गिरावट आ रही है। इस दौरान अधिकतम तापमान में 5.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, जिससे पारा सामान्य से 6.5 डिग्री नीचे आ गया है। रोहतक में तापमान 10.5 डिग्री गिरकर 20.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। यहां 5 एमएम बारिश हुई है।
पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदला मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर (Effects of western disturbances) से अगले कुछ घंटों तक मौसम ऐसा ही बना रहने वाला है। एक्सपर्ट का कहना है कि यह बदलाव फसलों के लिए थोड़ा नुकसानदायक हो सकता है, खासकर गेहूं और सरसों की फसल पर इसका प्रभाव पड़ सकता है। इस दौरान किसानों को अलर्ट रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की एडवाइजरी जारी की है।
जींद में कूल-कूल हुआ मौसम
पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव (Active western disturbance) होने से जींद में मौसम एकदम बदल गया है। बीते दिनों रुक-रुक कर बूंदाबांदी और बारिश का सिलसिला जारी रहा है, जिससे तापमान (Haryana Temprature) में 7 डिग्री की गिरावट रिकॉर्ड की गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री पर रहा है। ऐसे में हवा की गति 16 किमी/घंटा और आर्द्रता 87 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई है।
आईएमड के अनुसार 21 मार्च तक बादलों (Haryana Rain Forecast) की आवाजाही लगी रह सकती है और बूंदाबांदी की संभावना है। वहीं चंडीगढ़ में भी बारिश और ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट आई है। आज आईएमडी ने मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट (IMD Orange Alert) जारी किया है।