Haryana Ka Mausam : हरियाणा में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, जान लें आगे कैसा रहेगा मौसम
Mausam Update : उत्तर भारत के राज्यों में मौसम का मिजाज बदला है। सर्दी का असर खत्म हो गया है और गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बीते कई दिनों से लगातार तापमान बढ़ता ही जा रहा है। मार्च के महीने में अप्रैल वाली गर्मी का एहसास होने लगा है। अभी से तापमान कई जिलों में 35 डिग्री सेल्सियस के पार जा पहुंचा है। आईये नीचे खबर में जानते हैं आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा।
HR Breaking News - (Haryana Weather)। हरियाणा में इस बार समय से पहले गर्मी ने दस्तक दी है। राज्य के सभी जिलों में भयंकर गर्मी पड़ रही है। मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर आए दिन तेज होता जा रहा है। मौसम विभाग (IMD Weather) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया है।
35 डिग्री के पार पहुंचा पारा -
हरियाणा (Haryana ka Mausam) के हिसार जिले में सबसे अधिक 36.3 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है, जबकि भिवानी, महेंद्रगढ़ और नारनौल में भी 35 डिग्री सेल्सियस के पार रहा है। गुरुग्राम, पलवल और नूंह में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, 12 मार्च तक मौसम ज्यादातर शुष्क ही बना रहेगा, हालांकि पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) से आसमान में हल्के बादल छा सकते हैं।
फरीदाबाद में कैसा रहेगा मौसम -
मार्च की शुरुआत होते ही हरियाणा में गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। अभी तो केवल मार्च का पहला हफ्ता चल रहा है, लेकिन दोपहर में तेज धूप और बढ़ता तापमान लोगों के पसीने छूड़ा रहा है। कई जिलों में तापमान सामान्य से कहीं ज्यादा पहुंच गया है, जिससे लोग परेशान होने लगे हैं. मौसम विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो आने वाले दिनों में भी राहत की उम्मीद कम ही नजर आ रही है।
हरियाणा में तापमान -
IMD के चंडीगढ़ सेंटर ने बताया कि 7 मार्च को हरियाणा (Haryana weather update) का औसत अधिकतम तापमान पिछले दिन से लगभग 0.8 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। प्रदेश का तापमान सामान्य से लगभग 6.2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा और मार्च के शुरूआती दिनों में ये काफी असामान्य है। हिसार इस बार सबसे ज्यादा तप रहा है। यहां अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भिवानी में 36.2 डिग्री, महेंद्रगढ़ में 35.8 डिग्री और नारनौल में 35.6 डिग्री रहा। इन जिलों में तापमान सामान्य से 6 से 7 डिग्री ज्यादा पहुंच गया है दोपहर में धूप और गर्म हवा का असर साफ महसूस हो रहा है।
दूसरे जिलों की बात करें तो रोहतक में 33.3 डिग्री, अंबाला में 32.2 डिग्री और करनाल में 31.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। गुरुग्राम और पलवल में भी पारा 34.3 पहुंच गया, जबकि नूंह (मेवात) में 35.6 डिग्री रहा। इन जगहों पर भी तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री ज्यादा है।
पिछले 24 में कैसा रहा मौसम -
पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश (IMD Rain Alert) नहीं हुई है। मौसम एकदम सूखा रहा है जिससे दिन में गर्मी और भी ज्यादा महसूस हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि 12 मार्च तक प्रदेश में मौसम ज्यादातर सूखा ही रहेगा। बस 8 मार्च की रात से 11 मार्च के बीच पश्चिमी विक्षोभ के हल्के असर से कुछ इलाकों में हल्की बादलवाई आ सकती है। उस दौरान आसमान में कभी-कभी बादल दिख सकते हैं हवाओं की दिशा भी बदल सकती है लेकिन फिलहाल जोरदार बारिश की कोई संभावना नहीं है।
फरीदाबाद और पूरे दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Ka Mausam) में भी तापमान तेजी से ऊपर जा रहा है। यहां भी पारा 36 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है. मौसम वैज्ञानिक साफ कह रहे हैं अगर तापमान ऐसे ही बढ़ता रहा तो आने वाले दिनों में गर्मी और तेज हो जाएगी।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विभाग के प्रमुख डॉ. मदन खीचड़ का भी यही कहना है पश्चिमी विक्षोभ से हल्की बादलवाई और हवाओं का रुख बदल सकता है लेकिन मौसम (Mausam Update) में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं दिख रही। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि मौसम के ताजा हालात पर नजर रखें और उसी के हिसाब से अपने खेतों का काम प्लान करें।