{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Haryana ka Mausam : 5 नवंबर 2026 तक हरियाणा और यूपी में कैसा रहेगा मौसम, नया अपडेट जारी 

Haryana ka Mausam : उत्तर भारत के राज्यों में मौसम बदल रहा है। पिछले कई दिनों से जारी बारिश की गतिविधियों में कमी आई है और मौसम ठंडा बना हुआ है। लगातार बारिश होने से तापमान में भारी गिरावट आई है। सुबह-शाम अब ठंड का एहसास होने लगा है। इस बीच मौसम विभाग ने ताज पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि हरियाणा और यूपी में 5 नवंबर तक मौसम कैसा रहेगा। चलिए जानते हैं - 

 

HR Breaking News - हरियाणा का मौसम करवट बदल रहा है। प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद जमकर बादल बरसे हैं। कुछ जगहों पर अति भारी बरसात के साथ ओले गिरने से फसलों को नुकसान पहुंचा है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में अभी भी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग (Haryana weather update) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने वाला है। प्रदेश में मध्यम गति से हवा चलने के साथ दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि सुबह शाम ठंड का असर बढ़ेगा।


हरियाणा में 5 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम - 


मौसम विभाग (IMD weather) के अनुसार, रात के तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। वहीं नारनौल का रात का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक हरियाणा में हवाओं की दिशा बदलकर उत्तर पूर्व से उत्तर पश्चिम में होने की संभावना है जिससे 5 नवंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान बीच-बीच में आसमान में हल्के बादल नजर आ सकते हैं और कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम गति से हवा चलेगी।


यूपी में कैसा रहेगा मौसम - 


पूर्वी यूपी के मौसम की बात करें तो कुछ जिलों में दो दिन तक बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग (Mausam Update) के मुताबिक चक्रवर्ती तूफान अर्नब का असर खत्म हो चुका है जिसकी वजह से पश्चिम उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में आज और कल बारिश होगी। इसके बाद पूर्व उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा।


उत्तर प्रदेश में छाएगा कोहरा - 


पिछले कई दिनों से उत्तर प्रदेश (UP Rain Alert) में हो रही बारिश के कारण आने वाले दिनों में सुबह-शाम के समय कोहरा छाने की संभावना है। बारिश के चलते मौसम में नमी बनी हुई है दिन में तेज धूप निकलने से कोहरे में बढ़ोतरी होगी।

24 घंटे में यूपी में ज्यादा बारिश - 

पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के महाराजगंज (Maharajganj ka Mausam) में सबसे ज्यादा बारिश 46.29 मिली मीटर रिकॉर्ड की गई है। इसके अलावा सिद्धार्थनगर में 29 मिली मीटर, श्रावस्ती में 28 मिलीमीटर, संत कबीर नगर में 34 मिली मीटर, गोरखपुर में 39 मिली मीटर, बस्ती में 44 मिली मीटर, बहराइच में 28 मिलीलीटर, बलिया में 34 मिली लीटर, बलरामपुर में 33 मिली लीटर, बाराबंकी में 25 मिलीलीटर, गोंडा में 21 मिलीलीटर, लखीमपुर खीरी में 22 मिली लीटर, सुल्तानपुर में 19 मिलीलीटर बारिश हुई है जिससे मौसम कॉल बना हुआ है। 


IMD के मुताबिक उत्तर प्रदेश (UP Mausam) में अक्टूबर महीने में 28 मिलीमीटर बारिश होती है। लेकिन इस बार 32 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई है, जो सामान्य से 14 प्रतिशत ज्यादा है। पिछले 24 घंटे में अनुमानित बारिश जीरो की अपेक्षा 9 मिली मीटर हुई है, जो 200% ज्यादा है। 

रविवार को लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम - 

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को लखनऊ (Lucknow ka mausam) में आसमान साफ रहेगा कुछ जगहों पर बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। शनिवार को आगरा सबसे ज्यादा गर्म जिला रहा है। यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिपोर्ट किया गया। जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। वही सबसे कम न्यूनतम तापमान मुजफ्फरनगर जिले में 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा है, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा है। 


तापमान में हुआ बड़ा बदलाव - 


अंबाला (Ambala weather) में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री, फरीदाबाद में न्यूनतम तापमान 17.7 और अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री, गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान14.9 और अधिकतम तापमान 29 डिग्री, हिसार में न्यूनतम तापमान 17.5 और अधिकतम तापमान 31 डिग्री, करनाल में न्यूनतम तापमान 15.7 और अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री, कुरुक्षेत्र में न्यूनतम तापमान 17.8 और अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री, पानीपत में न्यूनतम तापमान 17.7 और अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री, रोहतक में न्यूनतम तापमान 16.8 और अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री, सिरसा में न्यूनतम तापमान 17.8 और अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा है।