{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Haryana Ka Mausam : हरियाणा में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक, अब पड़ेगी ठंडी, IMD ने बताया कब होगी बारिश 

Haryana Ka Mausam : हरियाणा समेत उत्तर भारत के राज्य में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। लगभग सभी जगह पर बारिश का सिलसिला अब रुक गया है और ठंड में दस्तक दे दी है तापमान में भारी गिरावट आई है और ठंड महसूस होने लगी है। हरियाणा में गुलाबी ठंड में दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार प्रदेश में आने वाले दिनों में कई जगहों पर बारिश हो सकती है चलिए खबर में जानते हैं।

 

HR Breaking News - हरियाणा में गुलाबी ठंड की दस्तक के बाद तापमान तेजी से नीचे आया है। अब दिन के समय भी ठंड का एहसास हो रहा है।मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम तेजी से बदलने वाला है। अभी से सुबह के समय हल्की धुंध नजर आने लगी है। गुरुग्राम (Gurugram weather), यमुनानगर में सबसे कम रात का तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है प्रदेश में यह जिले सबसे ठंडे रहे हैं।


इन तीन जिलों में होगी बारिश - (IMD Rain Alert)

दिन के समय प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य बना हुआ है। मेवात में 33.2 डिग्री सेल्सियस के साथ दिन में राज्य का सबसे गर्म इलाका दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक  23 अक्टूबर तक पूरे हरियाणा (Haryana ka mausam) में मौसम शुष्क रहेगा। 24 अक्टूबर को पश्चिमी हरियाणा के तीन प्रमुख जिलों सिरसा (Sirsa me barish), फतेहाबाद, हिसार में काले बादल छा सकते हैं और इस दौरान गलत समय के साथ हल्की बरसात देखने को मिलेगी बाकी हरियाणा में मौसम साफ रहने की संभावना है।


रात के तापमान में हो रहा बदलाव - (Mausam Upate)

रात के तापमान में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। हरियाणा (Haryana weather) के गुरुग्राम में रात का तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस, सेल्सियस करनाल में 15.4 डिग्री, महेंद्रगढ़ में 15.5 डिग्री, सोनीपत में 15.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वहीं औसतन अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह सामान्य बना हुआ है। महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सबसे कम अधिकतम तापमान सोनीपत में 28.8 डिग्री सेल्सियस और पंचकूला में 29.3 डिग्री सेल्सियस रहा है। 


22 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम - (kal ka mausam)

मौसम विभाग (IMD weather) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में हवाओं का रूप उत्तर पश्चिमी होने से 22 अक्टूबर (22 October ka Mausam) तक मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान बीच-बीच में हल्के बादल नजर आ सकते हैं और कई जगहों पर हल्की बरसात भी हो सकती है। दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने का अनुमान है, जबकि सुबह और शाम को हल्की ठंड का एहसास बना रहेगा और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।