Harayana Ka Mausam : हरियाणा में बारिश का दौर शुरू, इतने दिन खराब रहेगा मौसम 

IMD weather update : उत्तर भारत के राज्यों में मौसम करवट बदल रहा है। बीते काफी दिनों से मौसम साफ बना हुआ था जिसकी वजह से तापमान में बढ़ौतरी हो रही थी। लेकिन अब बारिश का दौर शुरू हो गया है। एक -दो दिनों में बरसात दर्ज की गई है। आज भी हरियाणा के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हुई है। मौसम विभाग ने 31 जनवरी तक के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। आईये नीचे खबर में जानते हैं - 

 

HR Breaking News - (Harayana Weather Update)। हरियाणा में ठंड कहर बरपा रही है दिन हो या फिर रात ठंडी हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। धूप निकलने के बावजूद ठंडी हवाएं सर्दी को बढ़ा रही है। बारिश होने से लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है और कई जिलों में पारा सामान्य से काफी नीचे पहुंच गया है, लेकिन हालात ऐसे हैं कि लोग पूरे दिन ठंड से जूझते नजर आ रहे हैं। 

हरियाणा में मौसम का हाल - 

हरियाणा (Haryana ka Mausam) के महेंद्रगढ़ जिले में 25 जनवरी को सबसे कम तामपान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि हरियाणा के पलवल जिले में तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला। हरियाणा में कल तापमान 9°C  रहा, जबकि अंबाला जिले का सुबह के समय तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 26 जनवरी को उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहा। जिसके चलते सुबह से ही धूप खिली रहेगी। लेकिन मौसम विभाग के अनुसार आज रात से पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा समेत आसपास के राज्यों को प्रभावित करेगा, जिसके चलते अगले कुछ दिनों तक बारिश, तेज हवाएं और कड़ाके की ठंड का दौर बना रह सकता है। 

आज होगी झमाझम बारिश - 


मौसम विभाग के अनुसार आज 27 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक्टिव होगा, जिससे हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होगी। वही 27 जनवरी को बारिश के बाद और 28 जनवरी से हवाओं की दिशा बदलेगी, जिससे एक बार फिर से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है और ठंड में बढ़ौतरी होगी। 

1 फरवरी तक कैसा रहेगा मौसम - 


वहीं 29 से 30 जनवरी मौसम (kal ka mausam) शुष्क बना रहेगा, लेकिन कोहरा और ठंड का असर कम नहीं होगा, जबकि 31 जनवरी को उत्तर भारत में आमतौर पर सर्दी बनी रहेगी। राज्य में सीमित  बारिश और बादल की गतिविधियां रहेंगी। ऐसे में 1 फरवरी को दिन ठंडा और हवादार रहेगा, वहीं कोहरे की सुबह आम रहेगी। इस दिन हरियाणा के कई हिस्सों में बरसात होने की संभावना है। 


मौसम विभाग (IMD Mausam update) ने किसानों को सलाह दी है कि वे मौसम को ध्यान में रखते हुए कृषि कार्य करें। फसलों को संभावित नुकसान से बचाने के लिए आवश्यक उपाय अपनाएं। इसके साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि ठंड और खराब मौसम को देखते हुए गर्म कपड़ों का प्रयोग करें और अनावश्यक यात्रा से बचें। 


राज्य में छाए रहेंगे बादल - 


वहीं हरियाणा में आज हल्की धूप निकली है। तापमान (Haryana Temperature) करीब 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा। नमी 57 प्रतिशत है और हवा 3 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही है। कई जगहों पर सुबह के समय बारिश दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में तापमान बदलने के संकेत हैं। 


बारिश और ओले गिरने का अलर्ट - 


मौसम विभाग के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, हरियाणा में आज रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है, जिससे पंजाब (punjab mausam), हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान (Rajasthan Ka Mausam) और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 27 जनवरी से गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं 28 जनवरी के दिन भी बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के बरसात हो सकती है। कई स्थानों पर पाला पड़ने, बारिश और ओले का भी अलर्ट जारी किया गया है।