Haryana ka Mausam : हरियाणा के इन 18 जिलों में भारी बारिश के साथ आंधी तूफान की चेतावनी

Today Mausam Update - पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। कई जगहों पर तेज आंधी तूफान के साथ बारिश हुई है। ऐसे में लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी से राहत जरूर मिली है लेकिन काफी जगहों पर मूसलाधार बारिश की वजह से पानी भर गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने हरियाणा के 18 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। आइए नीचे खबर में जानते हैं कैसा रहेगा मौसम -  

 

HR Breaking News (ब्यूरो)। उमस भरी गर्मी का सितम  झेल रहे हरियावासियों (Haryana Weather update) के लिए अच्छी खबर है. हरियाणा में कमजोर पड़ा मानसून एक बार फिर से एक्टिव हो गया है. आज प्रदेश के 18 जिलों में भारी बारिश की संभावना है, जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं 4 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट


हरियाणा (Haryana ka mausam) के अंबाला, पंचकूला, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, भिवानी और चरखी दादरी में मौसम विभाग  (IMD Rain Alert) ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश की संभावना है।

हिसार में बारिश बनी आफत


हिसार (Hisar Weather Update) जिले में पिछले कई घंटों से लगातार हो रही बारिश लोगों की परेशानी की वजह बन गई है. हिसार के कई इलाके पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं, जिसकी वजह से लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं लगातार हो रही बारिश की वजह से लोगों को भीषण गर्मी के सितम से राहत मिली है।

सिरसा में गर्मी का सितम


हरियाणा में मानसून (Haryana monsoon update) की दस्तक के बाद भी कई जिलों में उमस भरी गर्मी का सितम जारी है. पिछले 24 घंटे में सिरसा सबसे गर्म जिला रहा, जहां का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले समय में मानसूनी गतिविधियां तेज होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

पहले हफ्ते में अच्छी बारिश के आसार

मौसम विभाग (Aaj Ka Mausam) ने जुलाई के पहले हफ्ते में हरियाणा में अच्छी बारिश के आसार जताए हैं. 1 से 5 जुलाई के बीच हरियाणा में अच्छी बारिश होगी, जिससे किसानों को काफी फायदा मिलेगा. दरअसल, इस साल जून के महीने में हरियाणा में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है।