{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Haryana ka Mausam : हरियाणा में अगले 96 घंटे भारी, ओले पड़ने का अलर्ट जारी

Haryana ka Mausam : पिछले कई दिनों से देश के अधिकतर इलाकों में मौसम बदलाव के दौर पर है और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से भी अगले 96 घंटे के मौसम को लेकर नया अपडेट जारी कर दिया गया है तथा बताया गया है कि हरियाणा प्रदेश में अगले चार दिन तक भारी बरसात के साथ ओले पड़ने की संभावना है। आइए जानते है हरियाणा प्रदेश में अगले 4 दिन कहां कैसा रहने वाला है मौसम।
 

HR Breaking News (Haryana ka Mausam) हरियाणा प्रदेश में इस समय धान की फसल की कटाई का सीजन चल रहा है और इस वक्त बरसात होना किसानों के लिए काफी ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकता है। पिछले एक सप्ताह से हरियाणा प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम (haryana weather updates) बदला हुआ है और आईएमडी की तरफ से भी नया अपडेट जारी करते हुए बताया गया है कि अगले 96 घंटे हरियाणा प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में भारी बरसात के साथ ओले गिरने की संभावना है। हरियाणा प्रदेश में अगले 96 घंटे के दौरान कब कहां होने वाली है बरसात।


28 अक्टूबर का मौसम (28 october ka mausam)


मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि 28 अक्टूबर को हरियाणा प्रदेश के गुड़गांव, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में तेज बरसात के साथ हल्की ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के अन्य इलाकों में भी बादल छाए रह सकते हैं। 


29 अक्टूबर का मौसम (29 october ka mausam)


मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि 29 अक्टूबर को हरियाणा प्रदेश की यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुड़गांव, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में भारी बरसात होने की संभावना है। आईएमडी की तरफ से बताया गया है कि इन इलाकों में व्यापक बरसात के साथ ओले गिरने की भी संभावना है।


30 अक्टूबर का मौसम (30 october ka mausam)


30 अक्टूबर को हरियाणा प्रदेश के यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुड़गांव, पलवल, मेवात और फरीदाबाद में काफी तेज बरसात होने की संभावना है और आईएमडी की तरफ से इन इलाकों में बरसात से जुड़ा येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि इन इलाकों में तेज बरसात के साथ हवा भी चल सकती है। 


31 अक्टूबर का मौसम (31 october ka mausam)


31 अक्टूबर को हरियाणा प्रदेश के मेवात, पलवल, फरीदाबाद, गुड़गांव, रोहतक, सोनीपत, पानीपत में भारी बरसात होने की संभावना है और मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि लगातार बरसात होने की वजह से 31 अक्टूबर को तापमान में गिरावट भी देखने को मिल सकती है तथा कई इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना है। आईएमडी की तरफ से लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है।