{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Haryana ka Mausam : अगले 24 घंटे प्रदेश के 10 जिलों में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि का अलर्ट, देखें जिलों की लिस्ट

Haryana ka Mausam : हरियाणा में मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। प्रदेश में 23 अक्टूबर की दोपहर कई जिलों में बारिश देखने को मिली। बारिश के साथ-साथ कई इलाकों में ओले भी गिरे हैं। अब मौसम विभाग की तरफ से आने वाले दिनों के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-
 

HR Breaking News (Haryana ka Mausam Update) हरियाणा में मौसम में एक बार फिर से बदल गया है। मौसम विभाग की तरफ से आने वाले 24 घंटे के लिए भी अलर्ट जारी किया है। भारत मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में 10 जिलों में बारिश देखने को मिल सकती है। बारिश के साथ साथ ओलावृष्टि व आंधी की भी संभावना भी बन रही है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-

 


कई जिलों में देखने को मिली बारिश (Haryana me barish ka alert)
हरियाणा में पिछले कुछ घंटों में कई इलाकों में बारिश भी देखने को मिली। बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई है। बारिश का सिलसिला दक्षिण हरियाणा व दिल्ली एनसीआर के जिलों में देखने को मिला। हरियाणा के चरखी दादरी, भिवानी, नूंह, झज्जर, रेवाड़ी व आसपास के इलाकों में कई इलाकों में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि देखने को मिली। भारत मौसम विभाग के अनुसार बारिश के कारण कुछ हद तक तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। 


हरियाणा के इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी (Haryana me barish ka alert)
हरियाणा में अगले 24 घंटे में 10 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा में सिरसा, हिसार, हांसी, फतेहाबाद, कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बारिश के साथ तेज आंधी का अभी अंदेशा है। वहीं, बारिश के दौरान कहीं-कहीं पर ओलावृष्टि भी देखने को मिल सकती है। इस दौरान 5 एमएम प्रति घंटा तक की बारिश होने की संभावना है। 

 


क्या होता है येलो अलर्ट का मतलब (yellow alert)
आपको यहां, येलो अलर्ट का मतलब समझ लेना चाहिए। येलो अलर्ट का यह मतलब नहीं होता है कि बारिश पक्का आएगी। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है तो इन इलाकों में वेट एंड वॉच की स्थित बन रही है। यानी की बारिश होने के कुछ हद तक चांस है। बारिश का फैलाव कितने एरिया में रहेगा यह भी कन्फर्म नहीं होता है। हो सकता है कि बादलों की दिशा व हवा की गति से आसपास के इलाकों में बारिश ज्यादा भी हो जाए।  

पंजाब और राजस्थान में भी बारिश का अलर्ट (barish ka alert)
बारिश का अलर्ट केवल हरियाणा में ही नहीं, पंजाब और राजस्थान में भी जारी किया गया है। पंजाब और राजस्थान के 20 के करीब जिलों में बारिश का अलर्ट (barish ka alert) जारी किया गया है। इस दौरान यहां पर भी ओलावृष्टि की संभावना है। बारिश इन दिनों में किसानों के लिए नुकसानदायक भी हो सकती है।