{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Haryana ka Mausam : हरियाणा के 19 से ज्यादा जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Haryana ka Mausam : हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई राज्यों से मानसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन अभी भी कई जगहों पर गरज- चमक के साथ बारिश होने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने हाल ही में प्रदेश के 19 से ज्यादा जिलों में अगले कई दिनों तक गरज चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से भारी बारिश होने की संभावना जताई है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं 29 सितंबर तक मौसम कैसा रहेगा।

 

HR Breaking News - (Haryana me Barish)। उत्तर भारत के राज्यों में एक बार फिर से मौसम करवट बदल रहा है। आसमान में बादलों की आवाजाही लगातार जारी है और कई जगहों पर हल्की बारिश भी दर्ज की गई है जिसकी वजह से मौसम ठंडा बना हुआ है। तापमान में भारी गिरावट आई है हरियाणा में ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग (weather update) के अनुसार प्रदेश में आज झमाझम बारिश होगी।


21 जिलों में गरज चमक के साथ होगी बारिश - (aaj ka mausam)


आईएमडी के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, आज 27 सितंबर को हरियाणा (haryana mausam) के 21 जिलों में अलग-अलग स्थान पर बादल बरसेंगे। मौसम विभाग ने फतेहाबाद और सिरसा (sirsa ka mausam) को छोड़कर बाकी सभी जिलों में बारिश की संभावना जताई है। IMD के मुताबिक, पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, करनाल में तेज आंधी तूफान के साथ मूसलाधार बारिश होने की आशंका है। इसके साथ ही कई इलाकों में बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। इन सभी जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।


29 सितंबर तक होगी बारिश - (29 september ka mausam)


मौसम विभाग (kal ka mausam) के अनुसार हरियाणा में 28 सितंबर और 29 सितंबर को अलग-अलग जगह पर हल्की से भारी बारिश देखने को मिल सकती है। 28 सितंबर को सुबह के 16 जिलों और 29 सितंबर को 7 जिलों में गरज- चमक के साथ बरसात होगी। इसके बाद प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा जिसके चलते तापमान में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। 

इन जिलों में भी होगी बरसात - (IMD Rain Alert)


मौसम विभाग ने 27 सितंबर (27 September ka mausam) के लिए रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, कैथल, पलवल, रोहतक, जींद फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, हिसार, (hisar weather) भिवानी, चरखी दादरी में भी तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। 


आज तापमान में हो सकता है बड़ा बदलाव -

हरियाणा (weather update) में शनिवार को अधिकतम तापमान सिरसा में 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम रहा है। इसके अलावा दिन के तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। वहीं नारनौल (Narnaul ka mausam) में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है तेज हवाओं के साथ बारिश होने से 27 सितंबर को तापमान में बड़ा बदलाव हो सकता है।