{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Haryana ka Mausam : हरियाणा में 28 और 29 अक्टूबर को तेज आंधी के साथ होगी बारिश

Haryana ka Mausam : हरियाणा का मौसम करवट बदल रहा है। मानसून के जाने के बाद एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है जिसकी वजह से तापमान में भारी गिरावट आई है और सुबह शाम ठंड महसूस होने लगी है। इस बीच एक बार फिर से मौसम विभाग ने हरियाणा में तेज बारिश को लेकर लत जारी किया है 28 अक्टूबर से प्रदेश में काले बादल नजर आएंगे और जमजम बरसात होने का अनुमान है।

 

HR Breaking News -  हरियाणा में कई दिनों से बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल रही है जिसकी वजह से ठंड का असर तेजी से बढ़ रहा है। प्रदेश में गुलाबी ठंड में दस्तक दे दी है और आने वाले दिनों में मौसम तेजी से बदलेगा। मौसम विभाग (Mausam Update) ने 28 और 29 अक्टूबर को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गरज- चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। 


14 जिलों में बारिश का अलर्ट - (kal ka mausam)


आईएमडी (IMD Rain Alert) ने 29 अक्टूबर 2026 को हरियाणा के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है इस दिन राज्य के दक्षिण और दक्षिण पूर्व के 14 जिलों में बरसात होगी। भिवानी, चरखी ददरी, झज्जर, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, नारनौल, रोहतक, पलवल और नूंह में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलेगी और इस दौरान गरज चमक के साथ बरसात होगी। 


बालसमंद और फतेहाबाद में सबसे ज्यादा ठंड - 


प्रदेश में बालसमंद और फतेहाबाद (Fatehabad Mausam) जिला सबसे ज्यादा ठंडा रहा है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान का औसत सामान्य के करीब है, लेकिन इसमें बीते 24 घंटों में 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस बालसमंद (हिसार) और फतेहाबाद में रहा है।

सिरसा (Sirsa ka Mausam) में न्यूनतम तापमान में सबसे ज्यादा (-5.0 डिग्री सेल्सियस) गिरावट देखी गई, जहां पारा 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिसार में 15.7 डिग्री सेल्सियस करनाल में 15.5 डिग्री सेल्सियस और नारनौल में 15.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा है। इसके विपरीत, फरीदाबाद 19.1 डिग्री सेल्सियस के साथ रात में राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा।


फरीदाबाद में रहा सबसे ज्यादा तापमान - 


दिन के तापमान में गिरावट आई है। दिन के तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की औसतन गिरावट दर्ज की गई है। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस फरीदाबाद में दर्ज किया गया, जबकि गुरुग्राम में 32.3°C और रोहतक में 32.1°C तापमान रहा।

सबसे कम अधिकतम तापमान कुरुक्षेत्र (Kurukshetra weather) में 28.8  डिग्री सेल्सियस और सोनीपत में 28.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हिसार में 31.5 डिग्री सेल्सियस और अंबाला में 30.2°C दिन का तापमान दर्ज हुआ। 28 और 29 अक्टूबर को बारिश होने से दिन के पारे में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है।