{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Haryana ka Mausam : हरियाणा में एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ, 24 अक्टूबर से फिर बारिश शुरू

Haryana ka Mausam : उत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में पिछले कई दिनों से मौसम साफ बना हुआ है। कुछ ही राज्यों में बारिश दर्ज की गई है। ज्यादातर राज्यों में गुलाबी ठंड में दस्तक दे दी है। तापमान में भारी गिरावट आने से ठंड महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से गरज-चमक के साथ कई जिलों में बरसात देखने को मिलेगी। चलिए नीचे खबर में जानते हैं।

 

HR Breaking News - हरियाणा समेत उत्तर भारत में अब मौसम बदल रहा है। मैदानी इलाकों में बारिश का दौर थम गया है और ठंड पड़ने लगी है। वही पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है जिससे मौसम कूल बना हुआ है। उत्तर भारत के कई राज्यों में लगातार बारिश होने और ओले गिरने के कारण तेजी से तापमान नीचे आया है। 

24 अक्टूबर से बदलेगा मौसम - (kal ka mausam) 

मौसम विभाग के अनुसार आज दशहरे के दिन हरियाणा (Haryana Weather) में मौसम साफ बना रहेगा। लेकिन 24 अक्टूबर से एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दिन पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

आने वाले दिनों में फिर बदलेगा मौसम -


हरियाणा-एनसीआर (Haryana-NCR ka mausam) में कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आगे निकलने के बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। आने वाले दिनों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, जबकि रात के तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ेगी। अक्टूबर के अंतिम दिनों में मौसम फिर सेबदल देगा।

हरियाणा में एक्टिव होगा एक और पश्चिमी विक्षोभ -

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि 24 अक्टूबर (24 October 2026 ka mausam) को हरियाणा में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से बारिश का सिलसिला शुरू होगा। पश्चिमी विक्षोभ का ज्यादा प्रभाव उत्तरी हरियाणा के जिलों में देखने को मिलेगा। वहीं 29 अक्टूबर को करवा चौथ के दिन हल्की बारिश हो सकती है।


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन के अनुसार (mausam update) बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है। इसके प्रभाव से मैदानी राज्यों में नमी बनी रहेगी।


अक्टूबर के आखिरी दिनों में होगी बारिश - (barish kab hogi)

अनुकूल मौसम परिस्थितियों बनने से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। इससे अक्टूबर (october ka mausam) के आखिरी दिनों में हरियाणा एनसीआर के कुछ हिस्सों में काले बादल नजर आएंगे और कई जगहों पर हल्की से मध्य बारिश होने की संभावना है।