{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Haryana Monsoon 2026 Statics : हरियाणा में 23 प्रतिशत कम बारिश, जानें किस जिले में कितनी हुई बारिश

Haryana Monsoon 2026 Statics : इस साल मानसून सीजन में बारिश अपेक्षाकृत कम रही है। प्रदेश के लिए मानसून का सीजन निराशाजनक रहा है। पूरे हरियाणा में 23 प्रतिशत कम बारिश इस मानसून सीजन के दौरान हुई है। चलिए आगे जानते हैं कि आइएमडी की और से किन जारी सूची के अनुसार जानते हैं कि किस जिले में कितनी बारिश हुई है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से। 
 

HR Breaking News (Haryana Monsoon 2026 Statics) : मानसून सीजन के दौरान हरियाणा में इस बार सामान्य से 23 प्रतिशत कम बारिश हुई है। प्रदेश में मानसून के दौरान अब तक 326.1 एमएम  बारिश हुई है। आमतौर पर 425.5 एमएम बारिश (Haryana me Monsoon ki barish) होती है यानी सामान्य बारिश की तुलना में प्रदेश में करीब 23 प्रतिशत बारिश कम हुई है। बारिश की कमी का असर प्रदेश के कई जिलों में देखने को मिला है। हरियाणा में कम वर्षा होने का सबसे अधिक असर कृषि क्षेत्र पर पड़ा है।

फसलों पर पड़ेगा कम बारिश का असर 

मानसून की (Haryana me Monsoon) कम बारिश का असर केवल खरीफ सीजन की फसलों पर ही नहीं बल्कि उनके उत्पादन पर भी पड़ेगा। मानसून के बाद मिट्टी में मौजूद नमी और पानी की स्थिति का असर रबी फसलों पर भी पड़ता है। अगर बारिश कम हुई होगी तो क्षेत्र में मिट्टी की नमी पर्याप्त नहीं रहती। आने वाले रबी सीजन में सिंचाई की जरूरत बढ़ सकती है। खास कर (mansoon me kitni barsih hui)उन क्षेत्रों में इसका सबसे अधिक असर होगा जहां खेती मानसूनी बारिश पर निर्भर रहती है। इस बार धान का रकबा भी कम है वहीं कम बारिश का असर इसके उत्पादन पर भी पड़ेगा। 

जानिए  जिले वाइज मानसूनी बारिश की स्थिती 

जिला वास्तविक सामान्य  अंतर प्रतिशत में 
यमुनानगर 758.9 895.2 15
सोनीपत 328.1    479.1 32
सिरसा    96 210.8     54
रोहतक

247.9 

466  47
रेवाड़ी      373.6    431.4    13  
पानीपत         329     455.8 28
पंचकुला   695.2   859.6 19 
पलवल    479.2     399.3 20
नूह      460.5 477.2  3
महेंद्रगढ़  301    394.4 24
कुरूक्षेत्र 374.2     413.6 10
करनाल   333.4   521.9  36
कैथल  205.2  365.1  44
जींद   169.3     394  57
झज्जर   309.6      380.5  19
हिसार   230.6 299.3  23
गुरूग्राम 235.5 261.6    10
फतेहाबाद  235.5   261.6   10
फरीदाबाद    529.8

 558.7

  5  
चरखी दादरी  346.3  400        13 
भिवानी     268.6  292.1    8 
अंबाला     426.2  819.9  48