Haryana Rain Alert : हरियाणा में हुई ओलावृष्टि बारिश, आगे भी खराब मौसम का अलर्ट, क्या फसलों को होगा नुकसान
Haryana Rain Alert : हरियाणा में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया था। अब पश्चिमी विक्षोभ ने प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग की ओर से खराब मौसम का अलर्ट जारी किया गया है। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि ने फसलों पर भी प्रभाव डाला है। चलिए जानते हैं मौसम विभाग के अपडेट के बारे में-
HR Breaking News (Rain Alert Haryana) हरियाणा में मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख रहा है। प्रदेश में शनिवार रात और सुबह बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई है। इससे फसलों को नुकसान भी होने की भी आशंका जताई जा रही है। मौसम में हुए बदलाव से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
कहां कितना रहा तापमान
हरियाणा में मौसम (weather in Haryana) में हुए बदलाव से तापमान में बदलाव देखने को मिला है। प्रदेश के सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा है। वहीं, प्रदेश का न्यूनतम तापमान साढ़े 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान हिसार, रोहतक, अंबाला और चरखी दादरी में 17 डिग्री से भी कम है। प्रदेश में सवेरे ठंडी हवाएं चलने की वजह से लोगों को हल्की ठंड भी महसूस हुई है। वहीं, प्रदेश में ज्यादातर तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस रहा है।
कईं जिलों में दिखा बारिश का असर
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि प्रदेश में कईं जगहों पर बारिश असर रहा है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन की ओर से कहा गया है कि पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने के कारण धूल भरी आंधी, गरज-चमक के साथ वर्षा और ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं, प्रदेश में 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलीं हैं। रोहतक, चरखी दादरी, भिवानी, अंबाला, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, झज्जर, करनाल और सोनीपत समेत कईं जिलों में बारिश देखने को मिली है।
16 मार्च के लिए भी अलर्ट हुआ जारी
मौसम विभाग की ओर से भविष्य के लिए भी अलर्ट (barish ka alert) जारी किया गया है। तापमान गिरने से लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है। 16 मार्च को कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना भी है। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों में जैसे, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में बर्फबारी होने की संभावना बन रही है।
कहां हो रही है सबसे ज्यादा बारिश
भारतीय मौसम विभाग (India Metrological Department) की ओर से बारिश को लेकर आंकड़े जारी किए गए हैं। इन आंकड़ों के हिसाब से देखें तो सबसे अधिक बारिश रोहतक में हुई है। यहां पर 7.2 एमएम बारिश दर्ज की गई है। वहीं, दूसरी तरफ चरखी दादरी में 7 एमएम बारिश दर्ज हुई है। सिरसा में 5.5 एमएम, पानीपत में 4 एमएम, सोनीपत में 3.5 एमएम और करनाल में 1.5 एमएम बारिश हुई है।
आगे कैसा रहेगा मौसम
अभी आने वाले दिनों में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ ही दिखाई देगा। देश में मौसम विज्ञानियों के अनुसार 18 मार्च की रात एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इससे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश (light to moderate rain) होने की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुमान अनुसार 20 मार्च तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। वहीं, इससे आगे बात करें तो 24 और 28 मार्च को भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय (Western disturbance) होने की संभावना है, जिससे प्रदेश में फिर से हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, फसलों के बारे में किसानों को सलाह दी है कि वे गेहूं की फसल का विशेष ध्यान रखें। खेतों में कटाई के बाद रखी गई फसलों को सुरक्षित स्थान पर रखें, क्योंकि ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान होने की आशंका रहती है।