Haryana rain alert : हरियाणा में वर्षा, आंधी के साथ चलेंगी ठंडी हवाएं, IMD ने जारी किया अलर्ट

Haryana rain alert : हरियाणा में मौसम एकदम बदला हुआ लग रहा है। अब इन दिनों बारिश और ठंडी हवाओं के चलते मौसम एकदम ठंडा हो गया है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग (IMD Rain Alert) का कहना है कि हरियाणा में आगामी दिनों में भी वर्षा, आंधी के साथ तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहने वाला है।
 
Haryana rain 

HR Breaking News (Haryana rain) हरियाणा में मौसम एकदम खुशनुमा हो गया है। दिन में धूप और शाम हो हल्की ठंडक महसूस की जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा में आगामी दिनों में मौसम (Haryana rain alert) का मिजाज तेजी से बदलने वाला है। इसके इलिए आईएमडी ने अलर्ट जारी कर दिया है। खबर में जानिए हरियाणा के मौसम से जुड़े अपडेट के बारे में-

 

आगामी दिनों में मौसम का हाल


मौसम विभाग का कहना है कि 23 से 27 मार्च के बीच प्रदेश के अलग-अलग इलाको में रुक-रुक कर बारिश  (Rain Alert In Haryana) का सिलसिला जारी रहेगा। आईएमडी के अनुसार 23 और 25 मार्च को दक्षिण और पश्चिमी जिलों में हल्की बारिश के आसार है। वहीं 24 मार्च को अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहने वाला है। इस बीच 27 मार्च को फिर से मौसम साफ हो सकता है, जिससे आम लोगों को राहत मिल सकती है। 

 

कैसा रहेगा हरियाणा का मौसम 


मौसम विभाग (IMD Rain Alert) ने आज 26 मार्च को हरियाणा के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने के आसार जताए है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है। मौसम (Haryana Weather Prediction)के इस खेल को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की एडवाइजरी जारी की है।

किन जिलों में कैसा रहा तापमान


तापमान की बात करें तो हरियाणा के अधिकतम तापमान (Haryana's maximum temperature)तकरीबन 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रिकॉर्ड की गई है। इस दौरान भिवानी में सबसे अधिक 30.7°C तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं, अन्य जिलों में यह 28 से 30°C के बीच रहा है। 
ऐसे ही न्यूनतम तापमान (Haryana's minimum Temprature) औसतन 1.9 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है। इस दौरान भिवानी में सबसे कम 12°C तापमान दर्ज किया गया है। इसके साथ ही नारनौल और करनाल में तापमान 13 से 15°C के बीच दर्ज किया गया है। गुरुग्राम और हिसार जैसे इलाकों में यह 16 से 18°C के आसपास रिकॉर्ड किया गया है। 


मौसम विभाग  का कहना है कि हरियाणा (Haryana Ka Mausam) में आगामी कुछ दिनों तक तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी के आसार नहीं है, जिससे लोगों को फिलहाल राहत मिलती रहेगी।