{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Haryana Sugarcane Price : हरियाणा में गन्ने के भाव में 15 रुपये की बढ़ौतरी, अगले साल 20 रुपये बढ़ेंगे

Haryana Sugarcane Price : अब कुछ ही दिनों में दिवाली का त्योहार आने वाला है और हरियाणा सरकार की ओर से दिवाली से पहले किसानों को सौगात देते हुए गन्ने के रेट (Haryana Sugarcane Price) में इजाफा किया गया है। हाल ही में हरियाण में गन्ने के भाव में 15 रुपये का इजाफा हुआ है। बताया जा रहा है कि गन्ने के भाव में अगले साल 20 रुपये ओर बढ़ सकते हैं। खबर में जानिए गन्ने के भाव के बारे में विस्तार से-
 

HR Breaking News (Haryana Sugarcane) हरियाणा में इस बार गन्ने की कीमत अबकी बार काफी अच्छी चल रही है। किसानों को गन्ने की पैदावार बढ़ाने के लिए प्रेरित करने के मकसद से सरकार की ओर से गन्ने के भाव में 15 रुपये की बढ़ौतरी की गई है। हरियाणा में गन्ने के भाव (sugarcane prices in haryana) में अगले साल 20 रुपये की ओर बढ़ौतरी हो सकती है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि गन्ने की ताजा कीमतों के बारे में-

साल 2026-27 के लिए गन्ने का भाव 


सीएम नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) की ओर से कुछ दिनों पहले ही इसका ऐलान किया गया है। उनका कहना है कि सरकार ने गन्ने का भाव अगले दो सालों के लिए 415 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 450 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है। साल 2026-27 के लिए गन्ने का भाव (ganne ka bhav) 430 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है, जो कि बीते वर्ष के मुकाबले 15 रुपये ज्यादा है। वहीं, अगले साल 2027-28 के लिए यह दर 450 रुपये प्रति क्विंटल हो सकती है। इस दौरान कुल बढ़ोतरी 35 रुपए बताई गई है।

 

पंजाब के किसानों को गन्ने का कुल भाव 


हालांकि, अभी भी हरियाणा सरकार (Haryana Government) द्वारा किया गया यह इजाफा चुनावी वर्ष 2027 में कदम रख रहे पंजाब से कम है। पंजाब में राज्य सरकार द्वारा निर्धारित कीमत (SAP) 416 रुपये प्रति क्विंटल है, जिसके साथ 68.50 रुपये प्रति क्विंटल की सीधी सब्सिडी का लाभ भी दिया जा रहा है। बता दें कि यह सब्सिडी, जो प्राइवेट मिलों की तरफ से सीधे किसानों को दी जाती है। यानी पंजाब के किसानों को गन्ने का कुल भाव 484.50 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहा है।

 

लगातार घट रहा गन्ने का क्षेत्रफल 


सीएम नायब सिंह का कहना है कि बीते दिनों उनकी मुलाकात कई किसान संगठनों से हुई है। किसानों ने इस दौरान गन्ने का भाव बढ़ाने की डिमांड की थी। रेट बढ़ने से किसान गन्ने की खेती (sugarcane cultivation) करने के लिए प्रेरित होंगे, क्योंकि अब गन्ने का क्षेत्रफल घट रहा था और शुगर मिल पूरी क्षमता से भी नहीं चल रही थी। अब पहले यह घोषणा होने से किसान खेती बढ़ाएंगे।


सीएम का कहना है कि पेराई सेशन 2025-26 (perai session 2025-26) के लिए प्रदेश में गन्ने का भाव 415 रुपये प्रति क्विंटल था। अब 2026-27 के लिए इसे 15 रुपए बढ़ाकर 430 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है। अगले साल 2027-28 में 20 रुपए इजाफे के साथ किसानों को गन्ने का रेट 450 रुपये प्रति क्विंटल दिया जाएगा।


सरकार ने क्यों लिया यह फैसला


सीएम का कहना है कि गन्ने की पैदावार (ganne ke rate) को बढ़ाने के लिए किसानों को प्रेरित करने के मकसद से सरकार ने यह निर्णय लिया है। इससे किसानों की आय प्रति सीजन 10,000 रुपये से 11,500 रुपये प्रति एकड़ तक बढ़ जाएगी। सरकार को आशा है कि बेहतर भाव मिलने से किसान गन्ने की पैदावार बढ़ा सकेंगे, जिससे चीनी मिलों को पेराई के लिए गन्ना मिल सकेगा।

10 सालों में गन्ने के क्या रहे भाव 


गन्ना विभाग (Sugarcane Department) के आंकड़ों के अनुसार बीते 10 सालों में गन्ने के भाव में 140 रुपये प्रति क्विंटल से ज्यादा का इजाफा हुआ है। साल 2014-15 में गन्ने का रेट 310 रुपए के आस-पास थे। जानकारी के लिए बता दें कि 2023-24 में 14 रुपए और 2025-26 में 15 रुपये की बढ़ौतरी हुई थी। 2027-28 के लिए सरकार की तरफ से की गई 20 रुपए का इजाफा बीते दस साल के मुकाबले बेहद अधिक है।

कृषि एक्सपर्ट ने कही ये बात 


गन्ने के दाम (sugarcane prices) बढोतरी को लेकर भारत कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली के पूर्व प्रधान का कहना है कि खेती का खर्चा अब समय  के साथ -साथ बढ़ रहा है। साथ ही हर सेक्टर में मंहगाई की दर 5 प्रतिशत बढ़ी है, तो उस हिसाब से गन्ने के दाम बहुत कम बढ़े हैं। उनका कहना है कि बढ़ती महंगाई के पैटर्न पर फसलों के दाम भी बढ़ाए जाने चाहिए। खेती का खर्चा इस इजाफे से कवर नहीं होता है। कृषि की लागत पर गौर कर सरकार को 50 रुपए प्रति क्विंटल का इजाफा करना चाहिए।