Haryana Weather : हरियाणा में जमकर बरसेंगे  मेघा,  IMD ने बताया 2 मार्च तक मौसम का हाल 

Haryana Weather : हरियाणा में ही फरवरी के आखिरी सप्ताह में खूब गर्मी महसूस की जा रही है। कई जिलों का पारा होली से पहले ही 31 डिग्री पहुंच गया है। अब इसी बीच प्रदेश के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। आईएमडी के अनुसार अब एक बार फिर हरियाणा (Haryana Weather  News) के मौसम में बदलाव नजर आने वाला है। खबर में जानिए की हरियाणा में मौसम कैसा रहने वाला है।
 
 

HR Breaking News (Haryana Weather) वैसे तो फरवरी के महीने में हल्की ठंड रहती है और मौसम सुहावना रहता है, लेकिन इस बार हरियाणा (Haryana Weather  Updates)  में फरवरी के आखिरी सप्ताह में मौसम के तेवर दिखने लगे हैं। हरियाणा में अभी फरवरी महीने के आखिरी सप्ताह में ही मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है। अब मौसम विभाग ने हरियाणा में बारिश को लेकर अपडेट जारी किया है। 

 

बीते दिनों कहां कितना रहा तापमान 


बीते दिनों नूंह में अधिकतम तापमान (Maximum temperature in Nuh) 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान (minimum temperature in Gurugram)  9.2 डिग्री सेल्सियस रहा है। अंबाला में 13 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 28 फरवरी को बादलों की आवाजाही के साथ ही हल्की बारिश के आसार है। मौसम विभाग का कहना है कि 1 मार्च से तापमान में इजाफा हो सकता है। इसके साथ ही दिल्ली में AQI 255 और फरीदाबाद में 264 रिकॉर्ड  किया गया।

 

कब बदलेगा हरियाणा का मौसम 


मौसम  जानकारों का कहना है कि उत्तरी हवाओं के असर से न्यूनतम तापमान (Haryana Ka Temprature) में हल्की गिरावट आ सकती है। हालांकि दिन व रात दोनों का तापमान सामान्य से ज्यादा रह सकता है। वहीं, अंबाला और जींद जैसे हिस्सों में न्यूनतम तापमान  (minimum temperature in Jind) में इजाफा हो सकता है। वहीं,  दूसरी ओर हिसार, सिरसा और भिवानी में तापमान में गिरावट आई है।मौसम विभाग के अनुसार यहां पर 28 फरवरी को भी मौसम में बदलाव नजर आ सकते हैं। इस दौरान बादलों की आवाजाही के साथ ही बारिश के आसार है। वहीं, आज 25 फरवरी को हरियाणा के ज्यादातर जिलों में आसमान साफ रहने वाला है। 

होली तक कैसा रहेगा हरियाणा का मौसम


मौसम विभाग (IMD Weather Forecast)  का कहना है कि कल यानी 26 फरवरी को प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है और अधिकतम तापमान में मामूली इजाफा हो सकता है। इस दौरान उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही 27 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के असर से कुछ हिस्सों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर रहने की संभावना है। 28 फरवरी को प्रदेश के कुछ इलाको में हल्की धुंध देखी जा सकती है।वही 2 मार्च (Haryana Ka Mausam)को मौसम  सामान्य रह सकता है। वहीं, दक्षिणी हरियाणा के कुछ इलाको में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन इस दौरान बारिश के आसार नहीं है। उसके बाद 3 मार्च को तापमान में हल्की बढ़ौतरी हो सकती है।

किन जिलों में कितना  रहा AQI 


हरियाणा (Haryana Ka AQI) में फरवरी माह के आखिरी दिनों में मौसम में खूब परिवर्तन देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर गर्मी हो रही है तो वहीं, दूसरी तरफ सुबह-शाम ठंड  महसूस  की जा रही है। इस दौरान फरीदाबाद जिले में AQI लेवल 264 रिकॉर्ड किया गया है और हरियाणा के गुरुग्राम जिले में AQI लेवल 243 देखने को मिला है, । इसके साथ ही अंबाला जिले में AQI लेवल 214 रिकॉर्ड किया गया है।