Haryana Mausam : हरियाणा में अब पड़ेगी असली ठंड, इस दिन से शुरू होगी बरसात, IMD ने की भविष्यवाणी
Weather Update : उत्तर भारत के राज्यों में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कर देखने को मिल रहा है। दिन में भी हाड कंपंपाने वाली ठंड का एहसास हो रहा है। बीते कई दिनों से लगातार तापमान नीचे गिरता ही जा रहा है। कई इलाकों में पारा शून्य डिग्री के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग (Weather Update) ने हरियाणा में आने वाले दिनों में और भयंकर ठंड पड़ने और बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं मौसम कैसा रहेगा।
HR Breaking News - (Haryana Mausam update)। हरियाणा में मौसम तेजी से बदल रहा है। लगातार तापमान में हो रही गिरावट की वजह से भीषण ठंड पड़ रही है। सुब-शाम बहुत घना कोहरा नजर आने लगा है जिसकी वजह से विजिबिलिटी जीरो हो गई है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पहाड़ों पर हो रही बारिश और बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में इतना ज्यादा तापमान गिर गया है। कई शहरों में जीरो डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग (Mausam Update Today) ने ताजा अपडेट जारी करते हुए बताया है तापमान में औसतन 2 से 3 डिग्री की गिरावट आई है जिससे ठंड और बढ़ेगी। घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने लोगों को घरों के अंदर दुबकने पर मजबूर कर दिया है।
चंडीगढ़ का मौसम -
चंडीगढ़ के मौसम (Chandigarh weather) की बात करें तो यहां तापमान केवल 9 डिग्री तक पहुंचा है, जो सामान्य से पूरे 9 डिग्री कम है। पिछले काफी दिनों से धूप बहुत कम निकली है और सर्द हवाओं ने मौसम में गलन पैदा कर दी है। अंबाला में तापमान अधिक नीचे गिरने की वजह से हालत बहुत ज्यादा खराब हो गए हैं। यहां पर तापमान लगभग 9 डिग्री सेल्सियस रहा। हिसार (Hisar Mausam) और करनाल में भी सर्दी का आंतक है। हिसार में दिन का तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 6 डिग्री कम है और करनाल में 10 डिग्री के आसपास बना हुआ है। रोहतक और नारनौल में भी तापमान काफी नीचे आ गया है।
इन जिलों में रहा सबसे ज्यादा तापमान -
हरियाणा (Haryana Ka Weather) के पलवल और फरीदाबाद में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है। यहां पर दिन का तापमान किस डिग्री तक जा पहुंचा है। मेवात में भी मौसम का यही हाल है। इन जिलों में तापमान बढ़ने से लोगों को कड़ाके की सर्दी से राहत मिली है। गुरुग्राम में तापमान 18 से 19 डिग्री तक दर्ज किया गया है। सोनीपत में भी 15 से 17 डिग्री के बीच तापमान रहा है।
इस दिन होगी झामझम बारिश -
मौसम विभाग (Kal ka Mausam) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। कहीं पर घना कोहरा नजर आएगा तो वहीं कई जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि 17 जनवरी को मौसम शुष्क रहेगा। लेकिन सुबह के समय घना कोहरा नजर आ सकता है। 18 और 19 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक्टिव होने के वजह से आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी और गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की व मध्यम बारिश भी हो सकती है। इससे रात के तापमान 2 से 4 डिग्री की बढ़ौतरी होगी, जिससे ठंड से राहत मिलेगी।
हिसार में मौसम -
हिसार की चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग (Aaj ka mausam) ने जानकारी देते हुए बताया है कि आज मौसम शुष्क रहने वाला है और उत्तर पश्चिम से ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे रात का तापमान नीचे गिर सकता है, जबकि दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। दक्षिण और पश्चिमी हरियाणा के कुछ हिस्सों में जमा देने वाली ठंड पड़ने की संभावना है।
हरियाणा में काफी दिनों से लगातार गिर रहे तापमान के चलते मौसम विभाग (IMD Weather) ने किसानों के लिए सलाह जारी की है। गेहूं, सरसों और आलू की फसलों में पाला और कोहरे से बचाव के लिए किसानों को दिन में हल्का पानी लगाने की सलाह दी गई है।