Haryana Mausam : हरियाणा में भीषण ठंड, मौसम विभाग ने 13 जिलों में कोहरे को लेकर जारी किया येलो अलर्ट

Weather Update : जनवरी का महीना आधा आ चुका है और उत्तर भारत के राज्यों में भयंकर ठंड पड़ रही है। तापमान में गिरावट आने से ठंड का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। राज्य के कई जिलों में तापमान शून्य पर जा पहुंचा है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार हरियाणा (Haryana ka Mausam) में ठंड का कहर बढ़ने वाला है। IMD ने हरियाणा के 13 जिलों में घने कोहरों को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। आईये नीचे खबर में जानते हैं - 

 

HR Breaking News - (Haryana Ka Mausam)। देश भर में ठंड कर बार पा रही है। पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी और बारिश के कारण मैदानी इलाकों में तापमान लगातार गिरता जा रहा है, जिसकी वजह से हाड कंपकंपाने कम पानी वाली ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग (IMD Weather) की ताजा अपडेट के अनुसार उत्तर भारत के राज्यों में अगले कई दिनों तक ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। आगामी दिनों में कई इलाकों में बादल छाने की संभावना है और कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। इससे ठंड और बढ़ेगी। 


हरियाणा का ये जिला रहा सबसे ठंडा - 


हरियाणा में मौसम (Haryana Mausam) तेजी से बदल रहा है। तापमान में हो रही गिरावट के बीच अब शीतलहर भी चलने लगी है, जिससे भीषण ठंड का एहसास हो रहा है। हिसार में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री तक पहुंच गया है। नारनौल में 1.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। यहां प्रदेश में सबसे कम तापमान रहा है।


राज्य में पड़ रही कड़ाके की ठंड लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। वहीं, किसानों के लिए यह अच्छी खबर है। दरअसल, घना कोहरा छाने और ठंड पड़ने से गेहूं को फायदा होता है।

13 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट - 


11 जनवरी को प्रदेश में सुबह के समय बहुत घना कोहरा छाया रहा। दोपहर को धूप निकलने से ठंड से राहत मिली। आज 12 जनवरी को मौसम विभाग ने हरियाणा (Haryana Ka Mausam) के 13 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही सर्द हवाएं चलने की भी चेतावनी जारी की गई है। आईएमडी के मुताबिक, आने वाले दिनों में तापमान में और तेजी से गिरावट आ सकती है। 11 जनवरी को हिसार, रोहतक, सिरसा में सबसे ज्यादा ठंड पड़ रही है। 

राज्य में भयंकर कोहरा छाने की वजह से विजिबिलिटी जीरो हो गई, जिसके चलते सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के गेहूं विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर ओपी. बिश्नोई ने जानकारी देते हुए बताया कि जिस तरह अभी का तापमान है और कोहरा और शीतलहर से गेहूं की फसल को फायदा होगा।


कोहरे से 11 ट्रेनें लेट


कोहरे के चलते यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात से रविवार दोपहर के बीच 11 ट्रेनें आधे से दो घंटे तक की देरी से आई। वहीं यमुनानगर में दोपहर तक कोहरा छाया रहा।