Haryana Mausam : हरियाणा में भयंकर गर्मी, IMD ने बताया आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
Weather Update : उत्तर भारत के राज्य में मौसम तेजी से बदल रहा है। अब सर्दियों का सीजन खत्म हो चुका है और गर्मी ने अपना दम दिखाना शुरू कर दिया है। मार्च की शुरुआत में ही जून वाली गर्मी का एहसास होने लगा है। इस समय हरियाणा के कई जिलों में तापमान 35 डिग्री से ऊपर जा पहुंचा है। इसी बीच मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी करते हुए बताया है कि आने वाले दिनों में मौसम का हाल कैसा रहेगा।
HR Breaking News - (Haryana Weather)। हरियाणा समेत उत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में भयंकर गर्मी पड़ रही है। सुबह और शाम को भी अब ठंड का असर खत्म हो चुका है। रात के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। पिछले कई दिनों से मौसम साफ बना हुआ है, जिसकी वजह से पारा हाई लेवल पर जा पहुंचा है। कई जिलों में तो दिन के समय लू चलने की स्थिति बन गई है। हरियाणा (Haryana Weather) में गर्मी के तेवर आए दिन तीखे होते जा रहे हैं।
हरियाणा में इस दिन होगी बारिश -
मौसम विभाग (Aaj ka Mausam) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा की कई जिलों में तापमान सामान्य से लगभग 7.5 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। नारनौल में तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है। मौसम विभाग (IMD Weather) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 14 मार्च को एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से राज्य में कई स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है जिससे तापमान में लगभग 2 डिग्री की गिरावट आएगी और मौसम सुहावना होगा।
मार्च में सबसे ज्यादा तापमान -
फरीदाबाद सहित पूरे दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR ka Mausam) में गर्मी का कर देखने को मिल रहा है। तापमान आए दिन तेजी से दौड़ रहा है चिलचिलाती गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 11 मार्च को हरियाणा में औसत अधिकतम तापमान में कल के मुकाबले 0.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। इस समय तापमान सामान्य से लगभग 7.5 डिग्री अधिक है जो मार्च के हिसाब से बहुत ज्यादा है।
कल यहां रहा सबसे ज्यादा पारा -
11 मार्च को सबसे ज्यादा तापमान (Haryana Temperature) नारनौल, महेंद्रगढ़ में 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। भिवानी में 37.2, नूंह में 36.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा है। हिसार और महेन्द्रगढ़ में 36.4 डिग्री, पलवल में 36.2, चरखी दादरी में 35.9, भिवानी में 35.5 और गुरुग्राम (Gurugram Weather) में करीब 35.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। रोहतक में 33.7, करनाल में 33.2 और पानीपत में 32.3 डिग्री सेल्सियस रहा है। यमुनानगर के हथिनीकुंड में 31.5 डिग्री तापमान दर्ज हुआ जो लिस्ट में सबसे कम था।
आने वाले दिनों में इतना बढ़ेगा तापमान -
फरीदाबाद और दिल्ली-NCR में भी गर्मी का असर साफ दिख रहा है। मौसम विभाग (Kal ka Mausam) कहना है कि आने वाले दिनों में यहां पर तापमान 37 डिग्री तक जा सकता है और रात में भी पारा 19 डिग्री के आसपास रहेगा। बीते 24 घंटे में करीब 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा जरूर चली पर गर्मी से ज्यादा राहत किसी को नहीं मिली।
14 मार्च तक कैसा रहेगा मौसम -
IMD के मुताबिक, 14 मार्च को नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने वाला है। इसके असर से हरियाणा के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं भी चलेंगी। अगर सब कुछ वैसा ही हुआ तो तापमान में 2 डिग्री गिरावट आने का अनुमान है और गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।