Haryana Weather : हरियाणा के इन जिलों में होगी भारी बारिश, IMD ने किया अलर्ट जारी 

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज एकदम बदला हुआ है। अब इन दिनों गर्मी के बीच रूक-रूक कर हो रही बारिश के चलते मौसम काफी ठंडा हो गया है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने हरियाणा के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि हरियाणा (Haryana Weather  Forecast) का मौसम कैसा बना रहने वाला है।
 

HR Breaking News (Haryana Weather) हरियाणा के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। अब इन दिनों गर्मी के बीच बारिश के चलते मौसम एकदम खुशनुमा हो गया है। मौसम  विभाग का कहना है कि हरियाणा (Haryana Weather Update)  में अभी बारिश का सिलसिला थमा नहीं है। इसके लिए आईएमडी ने कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। 

 

बीते दिनों कैसा रहा तापमान


आईएमडी के मुताबिक बीते दिनों हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में अधिकतम तापमान (Mahendragarh district's maximum temperature) 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।  वहीं, गुरुग्राम जिले में सबसे कम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। इसके साथ ही हरियाणा में आज 25 मार्च 2026 को तापमान 16°C है। वहीं, अंबाला जिले में भी तापमान (Temperature in Ambala district) 16 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला है।


दूसरा पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव 
मौसम जानकारों (IMD Rain Alert)   का कहना है कि आज 25 मार्च से दूसरा पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जिससे 26-27 मार्च को कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी और बादल छाए रहने के आसार है ओर गरज-चमक के साथ ही 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना हैं। मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा में आगामी दिनों में बारिश का येलो अलर्ट (Yellow alert for rain) किया है।

 

कैसा रहेगा हरियाणा का तापमान


 IMD के अनुसार आज 25 मार्च तक तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश (Rain Alert In Haryana)के आसार है। इस दिन पश्चिमी और दक्षिणी जिलों में बारिश की संभावना हैं। IMD के मुताबिक 25 मार्च को बादलों की आवाजाही लगी रहने वाली है। कुछ जिलों में ठंडी हवाएं चलने की संभावना है, जिससे अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा कम रह सकता है।

आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम 


इसके साथ ही हरियाणा (Haryana Ka Mausam)  में कल 26 मार्च को बादलों की आवाजाही लगी रहेगी और उत्तरी व पश्चिमी हिस्सों में बूंदाबांदी के आसार है। इस दौरान सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत में बारिश की संभावना हैं। वहीं 27 मार्च को मौसम एक्टिव रहेगा और कई हिस्सों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने के आसार है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।

मार्च के आखिरी दिन तक कैसा रहेगा मौसम


ठीक ऐसे ही 27 मार्च से फिर से मौसम (Haryana  Weather News) में बदलाव आ सकता है और इस दिन तेज आंधी तूफान के साथ बारिश के आसार है। वहीं, 28 मार्च को बारिश का असर कम होगा, लेकिन बादलों की आवाजाही लगी रहेगी और कहीं-कहीं धूप निकल सकती है। वहीं, 29 मार्च को मौसम साफ रह सकता है, लेकिन कई इलाकों में गरज-चमक और आंधी के साथ बारिश की संभावना है। उसके बाद 30 मार्च को गर्मी बनी रहेगी। इसके साथ ही 31 मार्च को महीने के आखिरी दिन गर्मी का दौर जारी रहेगा।