Haryana Mausam : हरियाणा में अगले इतने दिनों तक होगी बारिश, 40KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं, IMD ने दी चेतावनी 

Harayan Ka Mausam - हरियाणा में मौसम का रंग बदल रहा है। मार्च के आखिरी दिनों में राज्य में मौसम बारिश वाला हो गया है। मार्च की शुरुआत भयंकर गर्मी के साथ हुई थी, लेकिन मार्च का अंत ठंड के साथ होगा। मौसम विभाग ने हरियाणा में अगले कई दिनों तक बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

 

HR Breaking News - (Harayan Weather Today)। उत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में मौसम का मिजाज बदल रहा है। कहीं तेज गर्मी का कहर है तो वहीं कुछ राज्यों में गरज चमक के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। हरियाणा के मौसम में बड़ा बदलाव आया है। मार्च के आखिरी दिनों में गर्मी थोड़ी बढ़ने लगी थी, लेकिन अब नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से हरियाणा (Haryana Mausam) राज्य के कई जिलों में बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है। 


हरियाणा में गरज चमक के साथ बारिश - 


 मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले कई दिनों तक देखने को मिलेगा। 27 मार्च को भी प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 28 मार्च को ज्यादातर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति तेज रहेगी। इसके साथ ही 29 मार्च तक कई जगहों पर गरज चमक के साथ तेज बारिश होने के आसार हैं और आंधी का भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कई दिनों तक लगातार बारिश का दौर बना रहने से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। 


हरियाणा में कैसा रहा तापमान - 


आईएमडी चंडीगढ़ (IMD Chandigarh) की माने तो हरियाणा के मेवात जिले में 26 मार्च को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं सोनीपत और करनाल के जिले में सबसे कम तापमान सुबह की समय 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हरियाणा (Haryana Temperature) में आज सुबह का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस है, जबकि अंबाला जिले में सुबह के समय तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा है और हल्की बारिश भी देखने को मिली है। आज मौसम सुहावना बना रहने की संभावना है।

हरियाणा में इस दिन होगी बारिश - 


मौसम विभाग (Weather Update) ने किसानों को सलाह दी है अगले कई दिनों तक तेज आंधी तूफान के साथ बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है। ऐसे में फसलों को कम पानी देने और सुरक्षा के इंतजाम रखना की बात कही गई है। आज 27 मार्च को भी हरियाणा (Haryana ka Mausam) की अलग-अलग जिलों में बारिश देखने को मिल सकती है, जबकि 28 मार्च को हरियाणा में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। उत्तर और पश्चिमी जिलों में हल्की बारिश देखने को मिलेगी। वहीं 29 मार्च की रात को हरियाणा में तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस सप्ताह का दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 29 मार्च को सक्रिय होगा, जिसका असर अगले दो दिनों तक देखने को मिलेगा। 


हरियाणा (Haryana Rain Alert) के अधिकतर जिलों में 30 और 31 मार्च को अच्छी बारिश होने की संभावना है, जिसे तापमान में भारी गिरावट आएगी। क्योंकि 30 और 31 मार्च को हरियाणा के ज्यादातर जिलों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होगी, जबकि 1 अप्रैल की शुरुआत के साथ ही गर्मी अपना असर दिखना शुरू कर सकती है और एक बार फिर से मौसम गर्म होगा। 1 अप्रैल को तापमान में बढ़ोतरी होने का अनुमान है।

हरियाणा में बदला AQI लेवल -

हरियाणा में अभी जहां 29 तारीख को दूसरा पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) हरियाणा के कुछ जिलों में बता रखा है,तो वही aqi.in की माने तो राजधानी दिल्ली का AQI लेवल 166 दर्ज किया गया है, जबकि हरियाणा के फरीदाबाद जिले में सुबह AQI लेवल (Haryana AQI level) 114 रहा। गुरुग्राम जिले में सुबह AQI लेवल 209 रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह अंबाला जिले में सुबह AQI लेवल 127 देखने को मिला है,ओर यह बदलाव के ओर लगातार बढ़ रहा है।