Haryana Mausam : हरियाणा में इस दिन होगी बारिश, IMD का नया लेटेस्ट अपडेट
Weather Update : हरियाणा समेत उत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में मौसम करवट बदल रहा है। सर्दी का सीजन खत्म हो चुका है और गर्मी ने अभी से नानी याद दिलानी शुरू कर दी है। मार्च के महीने की शुरूआत होते ही कई शहरों में अभी से तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार जा पहुंचा है। इसी बीच मौसम विभाग ने अगामी मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। हरियाणा में जल्द ही बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं -
HR Breaking News - (Haryana ka Mausam)। हरियामा के मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। पिछले कई दिनों से मौसम साफ बना हुआ है और तापमान में तेजी से बढ़ौतरी हो रही है मार्च के महीने में अप्रैल वाली गर्मी का एहसास होने लगा है। आए दिन गर्मी अपन तेवर तीखे करते जा रही है। कुछ दिनों पहले ठंड अपना दम दिखा रही थी। लेकिन अब मार्च की शुरूआत होते ही गर्मी ने पंखे, AC चलाने पर लोगों को मजबूर कर दिया है।
हरियाणा (Haryana Weather) राज्य में कभी धूप तो कभी बादल से मौसम लगातार परिवर्तनशीलता बना हुआ है। इस बीच मौसम विभाग ने हरियाणा में बादल छाने के साथ बारिश होने के आसार जताए हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में हरियाणा में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है चलिए विस्तार से जानते हैं -
इस दिन होगी हरियाणा में बारिश -
मौसम विभाग (Kal ka Mausam) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 12 मार्च तक हरियाणा में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। मगर 13 और 14 मार्च को हरियाणा (Haryana ka Mausam) के अधिकांश हिस्सों में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। IMD के अनुसार इस दोरान कई इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश भी होगी।
पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय -
मौसम विभाग के अनुसार, 11 मार्च और इसके बाद 14 मार्च को एक के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। तेज धूप और भयंकर गर्मी के बीच आसमान में काले बादल नजर आएंगे और झमाझम बारिश होगी। इससे मौसम कूल बन सकता है और भयंकर गर्मी से राहत मिलेगी।
19 मार्च तक हरियाणा और दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम -
IMD के मुताबिक, 19 मार्च के आसपास और उसके बाद मध्यम श्रेणी के पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकते हैं, जिससे हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR ka Mausam) में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है। वहीं गर्मी से भी राहत मिलेगी।
10 मार्च तक हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम -
10 मार्च को हरियाणा के ज्यादातर जिलों में आसमान साफ बना रहेगा। दिन में तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान 33-35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 16-18 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। वहीं 11 मार्च को मौसम सामान्य रूप से साफ रहेगा. दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है और गर्मी का असर थोड़ा बढ़ेगा. सुबह-शाम हल्की ठंडक महसूस होगी।
12 से 16 मार्च तक जारी रहेगी बारिश -
हरियाणा (Haryana Mausam Update) के कई हिस्सों में 12 मार्च को हल्के बादल दिखाई देंगे, लेकिन बारिश की संभावना कम है। इस दिन कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 13 मार्च को मौसम शुष्क रहने की संभावना है, मगर कुछ क्षेत्रों में बादल छाने से हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।
14 मार्च को कुछ इलाकों में हल्की बादल छाए रह सकते हैं। तापमान (Haryana temperature) लगभग 33-35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। वहीं 15 मार्च को दिन में हल्के बादल और धूप का मिला-जुला असर रहेगा। कुछ जगहों पर तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
IMD के अनुसार, 16 मार्च को मौसम साफ रहेगा, लेकिन हल्के बादल छा सकते हैं। इसके साथ ही कुछ हिस्सों में हल्की बारिश (IMD Rain Alert) होने की भी संभावना है। तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है और मौसम सामान्य से थोड़ा गर्म रह सकता है।