Haryana Weather : हरियाणा के इन जिलों में आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD ने जारी किया ताजा अपडेट
Haryana ka Mausam : उत्तर भारत के राज्यों में मौसम तेजी से करवट बदल रहा है। हरियाणा और दिल्ली NCR में एक बार फिर से बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। इससे लोगों को भीषण ठंड से राहत मिली है। एक दो दिन से तेज ठंडी हवाएं चल रही है जिससे तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने आज कई जिलों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आईये नीचे खबर में जानते हैं -
HR Breaking News - (Haryana Weather)। हरियाणा और दिल्ली एनसीआर में पिछले कई दिनों से भयंकर गर्मी पड़ रही है। लेकिन हाल ही में हुई बारिश और ओलावृष्टि से मौसम सुहावना हो गया है। दो दिन से तेज ठंडी हवाएं चल रही है जिसकी वजह से तापमान (Haryana Temperature) में भारी गिरावट आई है और लोगों को भयंकर गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार मार्च के आखिरी दिनों में बारिश होने वाली है। मौसम विभाग ने आज कई जगहों पर बारिश होने की संभावना जताई है।
पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव -
बीते दिनों हरियाणा में एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) की वजह से बारिश और ओलावृष्टि हुई है जिससे मौसम सुहावना हो गया है। अब मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिला, क्योंकि प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 1.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, हालांकि इसके बावजूद प्रदेश का तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस भिवानी में दर्ज किया गया है।
इन जिलों में होगी बारिश -
मौसम विभाग के अनुसार, आज हरियाणा (Haryana Mausam) में हल्की बादल छाए रहेंगे। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, आज महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल और फरीदाबाद जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा सिरसा, फतेहाबाद, हिसार (Hisar Weather), भिवानी और चरखी दादरी जिलों में भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।
IMD का ताजा अपडेट -
मौसम विभाग (Mausam Update) का कहना है कि बारिश होने से तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। इससे लोगों को भयंकर गर्मी से राहत मिलेगी। फिलहाल प्रदेश में मौसम सामान्य बना हुआ है, लेकिन मौसम विभाग ने लोगों को बदलते मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है। IMD के अनुसार 23 से 25 मार्च के बीच आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और हवाएं चलेंगी। कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आने का अनुमान हे।
जान लें 29 मार्च तक कैसा रहेगा मौसम -
उत्तरी और पश्चिमी जिलों में मौसम का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है। 25 और 26 मार्च को मौसम (Weather Update) साफ रहने की संभावना है। इस दौरान दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में बढ़ोतरी होगी। हालांकि सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक बनी रहेगी ,जिससे 27 मार्च तक बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर बारिश भी देखने को मिलेगी। वहीं 28 मार्च को मौसम (Kal ka Mausam) फिर से स्थिर होता नजर आ सकता है। आसमान साफ रहने के साथ धूप खिली रहेगी, जिससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। हालांकि रात के समय हल्की ठंडक बनी रह सकती है। वहीं 29 मार्च को मौसम फिर बदलेगा और तेज आंधी तूफान के साथ बारिश हो सकती है।