12 October 2026 tak haryana ka mausam : पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, हरियाणा में होगी बारिश, IMD ने जारी किया नया अपडेट
12 October 2026 tak haryana ka mausam - हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम बदला हुआ है। मानसून की विदाई के बाद बारिश का दौर रुक गया है और मौसम ठंडा बना हुआ है। इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से बारिश का अलर्ट जारी किया है। दरअसल, हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से प्रदेश के कई हिस्सों में गरज चमक के साथ बरसात होने की संभावना है। चलिए जानते हैं प्रदेश में 12 अक्टूबर तक मौसम कैसा रहेगा।
HR Breaking News - भारतीय मौसम विभाग ने एक बार फिर से हरियाणा में बारिश को लेकर नया अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 12 अक्टूबर तक हरियाणा के कई हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम (IMD Weather) में बदलाव की खबर ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। दरअसल खरीफ सीजन की लगभग सभी फैसले पक्कर तैयार हो चुकी है और किसान फसलों को लेकर मंडियों में पहुंच रहे हैं। प्रदेश की मंडियों में लाखों क्विंटल धान, बाजरा और मूंग की फसल खुले में पड़ी है। ऐसे में बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती है।
एक के बाद एक तीन पश्चिमी विक्षोभ होंगे एक्टिव -
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश (barish alert) होने से और हवा की दिशा बदलने से दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी। आसमान साफ रहने और लगातार पश्चिमी हवाओं के चलने से दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अब एक के बाद एक तीन पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से मौसम में बड़ा बदलाव आएगा
7 अक्टूबर को बारिश का अलर्ट - (aaj ka mausam)
आज 7 अक्टूबर (7 October ka mausam) की रात एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। हालांकि, इससे सिर्फ उत्तरी जिलों में ही गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। पश्चिमी और दक्षिणी जिलों में बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बरसात देखने को मिल सकती है। 9 अक्टूबर की रात एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा जिससे उतरी और उत्तरी पश्चिमी जिलों में गरज चमक के साथ बरसात होने की संभावना है। इसके बाद 13 अक्टूबर की रात को पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव आएगा। उनके असर से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होने का अनुमान है।
हिसार में सबसे ज्यादा तापमान -
मंगलवार को हरियाणा के औसतन अधिकतम तापमान में पिछले दिन के मुकाबले 0.6 डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट दर्ज की गई है, हालांकि यह सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान हिसार (hisar weather) में 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इसके अलावा महेंद्रगढ़ (नारनौल) में 38.0 डिग्री सेल्सियस, चरखी दादरी में 38.0 डिग्री सेल्सियस, बालसमंद में 37.6 डिग्री सेल्सियस और भिवानी में 37.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं अंबाला में 35.2 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 33.5 डिग्री सेल्सियस और रोहतक में 33.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम पारा दर्ज किया गया।
यमुनानगर की रात सबसे ज्यादा ठंडी -
7 अक्टूबर की सुबह जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में कल की तुलना में 0.5 डिग्री की गिरावट आई है, लेकिन इसके बावजूद यह सामान्य तापमान से 2.4 डिग्री ज्यादा बना हुआ है। इस अवधि में राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान यमुनानगर (Yamunanagar ka mausam) जिले के हथनीकुंड बैराज में 20.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जबकि सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान फरीदाबाद में 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।