{"vars":{"id": "93802:4123"}}

HAU ने तैयार की मटर की HFP 1426 व 1709 किस्म की तैयार, बिक्री के लिए गुवाहाटी की कंपनी से एमओयू

HFP variety of peas :किसानों को मटर की खेती में बेहतर ऑप्शन देने के लिए हिसार के HAU (HAU of Hisar) ने मटर की दो किस्मों को तैयार किया है। मटर उत्पादन बढ़ाने की दिशा में HFP 1426 व 1709 किस्म नई उम्मीद लेकर आई है। इसकी बिक्री के लिए गुवाहाटी की कंपनी से एमओयू किया गया है। खबर में जानिए मटर की HFP 1426 व 1709 किस्म के बारे में विस्तार से-
 

HR Breaking News (peas variety) मटर उत्पादक किसानों के लिए राहतभरी खबर सामने आई है।HAU ने मटर की HFP 1426 व 1709 किस्म को विकसित किया है, जिनसे मटर की खेती को अधिक लाभकारी बनाने में मदद मिल सकेगी। इन किस्मों की बिक्री के लिए अब गुवाहाटी की कंपनी से एमओयू (MoU with Guwahati based company) किया गया है। उन्नत किस्मों के बीजों की बुवाई से किसानों की इनकम में बढ़ौतरी होगी।

उन्नत किस्म के बीजों की मांग 


दरअसल, बता दें कि HAU के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित की जा रही उन्नत किस्म के बीजों की मांग (Demand for improved seeds) अब बढ़ने लगी है। इन किस्मों के बीजों की बढ़ती मांग पर गौर करते हुए निजी इलाके की कंपनियां विश्वविद्यालय के साथ समझौता कर रही है। अब मैजेस्टिक इंपैक्ट्स, गुवाहाटी असम ने दाना मटर की दो उन्नत किस्म एचएफपी-1426 व 1709 के उत्पादन और बिक्री के लिए विश्वविद्यालय के साथ समझौता ज्ञापन पर साइन किए हैं।

 

एचएफपी 1709 की औसत उपज 


मैजेस्टिक इंपैक्ट्स, गुवाहाटी के एग्जीक्यूटिव मेंबर और विश्वविद्यालय के अनुसंधान निदेशक ने समझौता ज्ञापन पर सिग्नेचर किए हैं। इस मौके पर ओएसडी डॉ अतुल ढींगड़ा, कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ रमेश गोयल, डॉक्टर एसके पाहुजा, मीडिया एडवाइजर के साथ कई अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे हैं। 


HAU मानव संसाधन प्रबंधन निदेशक का कहना है कि एचएफपी 1709 की औसत उपज (Average yield of HFP 1709) 17 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है। वहीं, अनुकूल परिस्थितियों और उचित फसल प्रबंधन के तहत इसकी संभावित उपज 30 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक होने की संभावना है।

 

112 से 115 दिनों में पककर तैयार होती है यह किस्म 


यह उत्तर-पूर्वी मैदानी इलाके के लिए विकसित दाना मटर की ज्यादा उपज (matar ki kisme) देने वाली, रोग प्रतिरोधी और शीघ्र पकने वाली उन्नत किस्म है। यह 112 से 115 दिनों में पककर तैयार होती है। 
इसके पौधों की ऊंचाई 53 से 63 सेमी होने की वजह से फसल के गिरने की संभावना कम है। यह किस्म फलियों के चटकने के प्रति प्रतिरोधी है। यह किस्म उत्तर-पूर्वी मैदानी इलाकों में रबी मौसम के दौरान सामान्य समय पर बुवाई और सिंचित परिस्थितियों में अनुशंसित कृषि पद्धतियों के मुताबिक खेती के लिए एकदम सही है।

कितनी होती है पौधे की ऊंचाई 


HAU अनुसंधान निदेशक का कहना है कि एचएफपी-1426 (HFP-1426) दाना मटर की ज्यादा उपज देने वाली रोग प्रतिरोधी और शीघ्र पकने वाली एक बेहतरीन किस्म है। यह उत्तर पूर्व मैदानी इलाके की परिस्थितियों में 120 से 122 दिनों में पककर तैयार होती है। इसके पौधे की ऊंचाई तकरीबन 62 सेंटीमीटर होने की वजह से फसल के गिरने की संभावना कम रहती है। यह किस्म फलियों के चटकने के प्रति प्रतिरोधी है।

HAU कुलपति ने कही ये बात 


यह किस्म उत्तर-पूर्वी इलाके में रबी मौसम के दौरान सामान्य समय पर बुवाई के लिए एकदम सही है। इसकी औसत उपज 17 से 18 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है। वहीं, अनुकूल परिस्थिति और उचित फसल प्रबंधन से अधिकतम उपज क्षमता 28 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक है।

HAU कुलपति (HAU Vice Chancellor) का कहना है कि एचएयू ने मैजेस्टिक इंम्पैक्स, गुवाहाटी असम से दाना मटर की दो उन्नत किस्मों एचएफपी 1426 और एचएफपी 1709 के उत्पादन और बिक्री के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है। उन्नत किस्म के बीजों की बुवाई से किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी।