Heavy Rain Alert : बारिश का होगा तांडव, मौसम विभाग ने जारी की बड़ी चेतावनी

Heavy Rain Alert : देशभर में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने भारी बारिश, तेज हवाओं और बर्फबारी को लेकर चेतावनी जारी की है। हिमाचल, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में अगले कुछ दिनों में अलग-अलग स्थानों पर भारी मौसम (mausam update) गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं...ऐसे में आप भी जान लें कि आने वाले दिनों में मौसम आपके शहर के मौसम का हाल कैसा रहने वाला हैं-

 

HR Breaking News, Digital Desk- (Heavy Rain Alert) देशभर में तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन (Cyclonic Circulation) सक्रिय होने के कारण मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इनमें से एक साउथ इंटीरियर कर्नाटक, दूसरा पूर्वी बांग्लादेश और तीसरा साउथवेस्ट राजस्थान व आसपास के पाकिस्तान क्षेत्र में बना हुआ है। इसके अलावा हरियाणा से छत्तीसगढ़ तक फैले वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (Western Disturbance) के साथ 26 मार्च से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा।

 

 

 

 

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pardesh) और उत्तराखंड में 23 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ 30-50 किमी/घंटा की तेज हवाएं चल सकती हैं। 24 से 27 मार्च के बीच इस क्षेत्र में फिर से बारिश और बर्फबारी का दौर रहेगा। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश (UP) और पश्चिमी राजस्थान में 21 और 22 मार्च को गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है। (weather update)

असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 21 और 22 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश के साथ 30-50 किमी/घंटा की तेज हवाएं चल सकती हैं। अगले पांच दिनों तक गरज-चमक जारी रहने की संभावना है। 27 मार्च को असम, मेघालय और अन्य राज्यों में भारी बारिश हो सकती है, जबकि अरुणाचल प्रदेश में 24 और 27 मार्च को भी भारी बारिश की संभावना है।

21 मार्च को बिहार (bihar ka mausam) में भारी बारिश और पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बहुत भारी बारिश हो सकती है. झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में 40-60 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट है. ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 21 मार्च को 50-70 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ थंडरस्क्वॉल और ओले पड़ने (Hailstorm Alert) की संभावना है.

21 मार्च को बिहार में भारी बारिश और पश्चिम बंगाल (west bengal) व सिक्किम में बहुत भारी बारिश हो सकती है। झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में 40-60 किमी/घंटा की तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी है। ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 21 मार्च को 50-70 किमी/घंटा की तेज हवाओं के साथ थंडरस्क्वॉल और ओले पड़ने (Hailstorm Alert) की संभावना है।

छत्तीसगढ़ (chattisgarh weather update) में 21 मार्च को और विदर्भ में 24 मार्च को गरज-चमक और 40-60 किमी/घंटा की तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, कोस्टल आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और अन्य क्षेत्रों में 21, 23 और 24 मार्च को बारिश, बिजली गिरने और 30-50 किमी/घंटा की तेज हवाओं का अलर्ट है।

मध्य महाराष्ट्र (Maharashtra Weather update) और मराठवाड़ा में 21, 23 और 24 मार्च को बारिश और 30-50 किमी/घंटा की तेज हवाओं की संभावना है। कोरल, कोंकण, गोवा और कोस्टल कर्नाटक में 21 से 24 मार्च तक गर्म और उमस भरा मौसम बना रह सकता है। मछुआरों को 21 से 26 मार्च के बीच ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों के आसपास समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है।