Heavy Rain Alert : मौसम ने ली करवट, अब 18 राज्यों में मानसून जैसी बारिश की चेतावनी

Heavy Rain Alert : मौसम विभाग की तरफ से एक बार फिर से तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार कई दिनों से लोग तेज गर्मी से परेशान चल रहे थे, बीते दिन हुई बारिश और ओलावृष्टि ने मौसम में ठंडक घोल दी है। चलिए जानते हैं भविष्य में मौसम कैसा रहने वाला है। 
 

HR Breaking News (IMD Rain Alert) मौसम विभाग की तरफ से लगातार बदलते मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया जा रहा है। अब देश के 18 राज्यों में जोरदार बारिश का अलर्ट है। अलग-अलग राज्यों में मानसून जैसी बारिश की चेतावनी दर्ज की गई है। वहीं, कईं राज्यों में पहले ही मौसम बदल चुका है। अब एक बार फिर से दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, बिहार और उत्तर प्रदेश समेत 18 राज्यों में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट है।

 

 

इन राज्यों में भारी बारिश की आशंका


मौसम विभाग (India Metrological Department) की तरफ से देश के कई राज्यों के लिए भारी बारिश की आशंका जताई गई है। इसमें अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय शामिल है। वहीं, पश्चिम बंगाल, झारखंड और उत्तराखंड में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 

इन राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट


मौसम विभाग (IMD) की तरफ से आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ व अन्य वातावरण की गतिविधियों के चलते बारिश व आंधी तुफान जैसी स्थिति की चेतावनी जारी की गई है। हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, बिहार, सिक्किम और उत्तर प्रदेश में बिजली की चमक के साथ आंधी-तूफान का अंदेशा है। 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार यहां पर हवा चल सकती है। वहीं, बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत कई इलाकों में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि की आशंका भी है।

बारिश की वजह से मौसम का मिजाज बदला


बता दें कि दिल्ली में सुबह हल्की बारिश (Light rain) दर्ज की गई है। इससे मौसम का मिजाज बदल गया है। देश की राजधानी दिल्ली में मार्च में ही मई-जून जैसी गर्मी पड़नी शुरू हो गई थी, लेकिन बारिश के होने से लोगों को तेज गर्मी से राहत मिल गई है। पंजाब और हरियाणा (Punjab Haryana Weather) में भी रविवार को तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि दर्ज की गई है।

वहीं, पहाड़ी राज्यों की बात करें तो कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में रविवार को बर्फबारी दर्ज की गई है। बर्फबारी के चलते श्रीनगर-लेह नेशनल हाईवे भी बंद हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश और कश्मीर में 21 मार्च तक हल्की बारिश और बर्फबारी कंटिन्यू रह सकती है।