हरियाणा में अचानक बिगड़ा मौसम का मिजाज, यमुनानगर में भारी बारिश, 3 जिलों के लिए 2 घंटे का अलर्ट
HR Breaking News (Haryana Weather Rain Alert) हरियाणा में मानसून गुजरने के बाद अब पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। आमतौर पर पश्चिमी विक्षोभ की बारिश हरियाणा में मानसून से भी ज्यादा देखने को मिलती है। इसी का असर 6 अक्टूबर को ही दिखाना शुरू हो गया है। 6 अक्टूबर 2026 की रात को यमुनानगर में भारी बारिश दर्ज की जा रही है। वहीं मौसम विभाग की तरफ से अगले 2 से ढाई घंटे में 3 और जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। चलिए जानते हैं हरियाणा के मौसम के बारे में विस्तार से, आने वाले दिनों में प्रदेश का मौसम कैसा रहेगा।
लगातार बढ़ रही गर्मी (Haryana weather alert)
मानसून गुजर जाने के बाद हरियाणा में लगातार गर्मी का प्रभाव बढ़ता दिख रहा है। एक बार तापमान कम होने के बाद फिर से हरियाणा में 39 डिग्री सेल्सियस तक तापमान जा चुका है जो कि हिसार में दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश के कई इलाकों में तापमान सामान्य से अधिक ही दर्ज किया गया है। इसी बीच मौसम विभाग की तरफ से हरियाणा के लिए नया अलर्ट जारी किया गया है, जिसके अनुसार आने वाले दिनों में अच्छी बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।
किसानों के लिए अच्छी नहीं है बारिश (barish ka alert)
इन दिनों अगर बारिश होती है तो यह किसानों के लिए सर दर्द बन सकती है। किसानों की फसल पक कर तैयार हो रही है। इस बीच अगर मौसम खराब होता है तो पकी हुई फसल को भारी नुकसान होने की आशंका है। आमतौर पर देखने को मिलता है कि पश्चिमी विक्षोभ की बारिश के साथ कई इलाकों में ओलावृष्टि भी होती है। इसका प्रभाव हाल में पंजाब और हरियाणा के कुछ जिलों में देखने को भी मिल रहा है।
अगले 4 दिन खराब रहेगा हरियाणा का मौसम (Haryana ka Mausam alert)
हरियाणा के वेदर की बात करें तो अगले 4 दिन तक मौसम विभाग की तरफ से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के वैसे तो सभी जिलों में बारिश की संभावना है, लेकिन कुछ जिलों के लिए स्पेशल अलर्ट भी जारी हो चुका है। चलिए जानते हैं कि अलर्ट के बारे में विस्तार से-
अगले 2 घंटे में इन जिलों में हो सकती है बारिश (Haryana me barish ka alert)
हरियाणा के यमुनानगर में काफी हिस्से में तेज बारिश दर्ज की जा रही है। वहीं, यमुनानगर से लगते अंबाला में भी हल्की बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है। पंचकूला में भी बादल छाए हुए हैं। भारत मौसम विभाग की तरफ से अगले दो से तीन घंटे में इन तीनों जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट (barish ka yellow orange alert) जारी किया गया है। यमुनानगर के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट है तो अंबाला और पंचकूला में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान यहां 5 एमएम से लेकर 15 एमएम प्रति घंटा तक बरसात होने की संभावना है। वहीं, तेज झौकेदार हवाएं चल सकती है। हवा की गति 41 से 61 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से देखने को मिल सकती है। यह अलर्ट रात 10:39 तक के लिए यमुनानगर में जारी रहेगा तो पंचकूला और अंबाला में 10:06 तक के लिए अलर्ट है।
7 अक्टूबर को 9 जिलों के लिए येलो अलर्ट (7 October ka mausam)
हरियाणा में भारत मौसम विभाग की तरफ से 7 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट (Yellow alert) जारी किया गया है। इन 9 जिलों में 7 अक्टूबर को 5 एमएम प्रति घंटा गिरफ्तार से बारिश हो सकती है और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। इसमें फरीदाबाद, गुड़गांव, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला शामिल है। वहीं हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में भी बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा आसपास के जिलों में भी बारिश होने की पूर्ण संभावना है।
हरियाणा में 8 अक्टूबर का मौसम (8 october ka mausam)
8 अक्टूबर के लिए हरियाणा के पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल (Karnal ka mausam) और चंडीगढ़ में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान सतह से लगती तेज हवाएं चल सकती हैं और बिजली गिरने की भी आशंका है।
9 अक्टूबर का हरियाणा का मौसम (9 October ka Mausam)
9 अक्टूबर को भी हरियाणा (Haryana ka mausam) के पंचकूला, यमुनानगर (Yamunanagr me barish), अंबाला (Ambala me barish), कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और चंडीगढ़ में बारिश की संभावना बन रही है। 9 अक्टूबर के लिए इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
10 अक्टूबर को हरियाणा का मौसम (10 October ka Mausam)
10 अक्टूबर को हरियाणा में एक स्ट्रांग पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिसका असर सिरसा (Sirsa me barish), हिसार (Hisar me barish), हांसी, भिवानी, कैथल, जींद (Jind me barish) एरिया में देखने को मिल सकता है। इस दौरान 2 से 3 स्पेल बारिश के होने की संभावना है, जिससे नरमा की फसल को नुकसान हो सकता है।