12, 13, 14, 15 और 16 नवंबर को भारी बरसात की संभावना, आंधी का भी अलर्ट
IMD Rain Alert - एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 16 नवंबर तक मौसम बारिश वाला बना रहेगा। इस दौरान आसमान में काले बादल नजर आएंगे और 8 से ज्यादा राज्यों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश देखने को मिलेगी। बारिश होन से धुंध छा सकती है और ठंड का असर बढ़ेगा। चलिए नीचे खबर में जानते हैं किन राज्यों में तेज बारिश होगी।
HR Breaking News - मौसम विभाग के नए अपडेट के अनुसार अगले 1 हफ्ते तक देश के कई हिस्सों में मेघ गर्जन और बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम और कुछ जगहों पर भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। IMD ने अगले 6 से 7 दिन रुक रुककर बरसात (weather Update) होने की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटे में भी देश के कुछ राज्यों में जमकर बादल बरसे हैं। वही अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा त्रिपुरा में मूसलाधार बरसात होने से कई जगहों पर जलभराव हो गया है और तापमान में भारी गिरावट आई है।
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में 16 नवंबर तक बारिश की संभावना -
IMD ने दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकाल में 11 से 14 नवंबर और 16 नवंबर, केरल और माहे में 11 से 15 नवंबर, लक्ष्य द्वीप में 11 से 16 नवंबर, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 15 से 16 नवंबर, आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh Me Barish), यनम और रायलसीमा में 14 से 16 नवंबर के बीच कई जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है। वही पुडुचेरी, तमिलनाडु, कराईकाल में 15 नवंबर और 16 नवंबर को आंधी -तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका है।
उत्तर पश्चिम भारत में आंधी और बारिश की चेतावनी -
उत्तर पश्चिम भारत के जम्मू कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद में 11 से 11 नवंबर और 14 से 16 नवंबर, हिमाचल प्रदेश में 11 से 16 नवंबर, उत्तराखंड में 12 से 13 नवंबर को कहीं-कहीं हल्की से मध्य बरसात हो सकती है। पंजाब (Punjab Mausam Update) में 12 से 16 नवंबर को कुछ जगहों पर तेज बारिश देखने को मिलेगी। 12 से 13 नवंबर को जम्मू कश्मीर और लद्दाख में बहुत भारी बरसात होने की संभावना है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी।
पूर्वी भारत में बरसेंगे बादल -
पूर्वी भारत के मौसम की बात करें तो अंडमान और निकोबार दीप समूह में 11 से 16 नवंबर को तेज आंधी के साथ व्यापक बारिश हो सकती है। बिहार, झारखंड, यूपी (UP ka Mausam), हिमालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 11 से 11 नवंबर, पश्चिम बंगाल में 11 से 12 नवंबर को तेज बरसात होगी। 11 से 14 नवंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज तूफानी हवा चलेगी और कुछ जगहों पर बिजली गिरने की संभावना है।
पूर्वोत्तर भारत में तेज बारिश होने की संभावना -
पूर्वोत्तर भारत में भी मौसम बदला हुआ है। मौसम विभाग (Mausam Update) ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 11 से 12 नवंबर को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 11 से 11 नवंबर के बीच तेज बरसात होगी। 11 नवंबर को मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा में मध्यम बारिश होने की संभावना है और कुछ जगहों पर बिजली गिर सकती है।