{"vars":{"id": "93802:4123"}}

हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, अगले 24 घंटे में 11 जिलों में भारी बारिश, आंधी, ओलावृष्टि का अलर्ट

Haryana News : हरियाणा में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश के कई जिलों में खासकर दिल्ली एनसीआर में अच्छी बारिश देखने को मिली है। दिल्ली व आसपास के जिलों में भारी बारिश (Heavy Rain Alert) देखने को मिली है। कुछ इलाकों में हल्की फुहारें तो कुछ में बादलवाही भी रही है। वहीं, हिसार, सिरसा में कल बादल छाए रहे तो आज फिर धूप खिल गई है। चलिए जानते हैं आने वाले समय में मौसम कैसा रहने वाला है।
 

HR Breaking News (Haryana me barish ka alert) हरियाणा में पिछले 24 घंटे से मौसम बदला हुआ है। किसानों को मौसम की मार भी पड़ी है। पंजाब में भी भारी बारिश देखने को मिली है। मौसम विभाग (IMD Weather Alert) की तरफ से आने वाले दिनों के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ कहर बनकर बरस रहा है। चलिए जानते हैं आने वाले दिनों में और अगले 24 घंटे में कहां-कहां पर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

 


हरियाणा के किन जिलों में अगले 24 घंटे में बारिश (Haryana me heavy rain alert)


अगले 24 घंटे में हरियाणा के कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला और करनाल में बहुत भारी बारिश (Heavy rain alert in Haryana) का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में ओलावृष्टि तक की संभावना है। वहीं, पंचकूला और यमुनानगर में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी चंडीगढ़ में भी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है। वहीं पानीपत, सोनीपत, रोहतक, जींद और फतेहाबाद में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 

 


13 अक्टूबर को हरियाणा का मौसम (15 October ka Haryana ka Mausam)


हरियाणा में 13 अक्टूबर को भी बारिश का अलर्ट है। राजधानी चंडीगढ़ (Chandigarh me barish ka alert), पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बिजली गिरने, कड़कने, चमकने व आंधी के साथ तेज बारिश हो सकती है। 


14 अक्टूबर को हरियाणा का मौसम (14 October ka Mausam)


हरियाणा में 14 अक्टूबर को भी मौसम खराब रहने की आशंका है। 14 अक्टूबर को पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल और राजधानी चंडीगढ़ में बारिश को लेकर या येलो अलर्ट (Barish ka yellow alert) जारी किया गया है। बारिश के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। वहीं तेज गति से हवाएं चल सकती हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका है। 


15 अक्टूबर को हरियाणा का मौसम (15 October ka Mausam)


15 अक्टूबर को भी हरियाणा के कई जिलों में बारिश (Heavy rain alert in Haryana) का अलर्ट है। इस समय पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और राजधानी चंडीगढ़ शामिल है। इनमें येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के साथ-साथ तेज गति की हवाएं चल सकती हैं। वहीं बिजली गिरने की भी आशंका रहेगी। 


16 अक्टूबर को हरियाणा का मौसम  (Haryana rain alert)


16 अक्टूबर को हरियाणा के मौसम (Haryana ka mausam) में और भी बड़ा बदलाव आ सकता है और बारिश का और ज्यादा फैलाव होने की संभावना है। 16 अक्टूबर को जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला और राजधानी चंडीगढ़ के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दिन सतह से लगती तेज गति की हवाएं चल सकती हैं।


तापमान में आएगी गिरावट, बारिश से किसानों को चिंता


हरियाणा में मौसम में बदलाव जारी है। ऐसे में दशहरा तक सर्दी का एहसास होना शुरू हो जाएगा। ग्रामीण इलाकों में शहर की अपेक्षा ज्यादा सर्दी का अहसास होना शुरू हो गया है। जल्द ही पारा हर जगह लुढ़कना शुरू हो जाएगा। दूसरी तरफ फसल कटाई के समय के बीच बारिश किसानों के लिए चिंता का विषय बन गई है।