हरियाणा में हिसार सबसे गर्म, कल से बदलेगा मौसम
HR Breaking News (Haryana ka weather ) : हिसार में अक्टूबर के शुरुआत में मौसम का मिजाज गर्म बना हुआ है। तेज धूप और पश्चिम दिशा से चल रही गर् एंव शुष्क हवाओं के कारण तापमान लगातार ऊपर जा रहा है। रविवार के बाद सोमवार को भी हिसार प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक है। रात का तापमान भी 23 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.1 डिग्री ज्यादा दर्ज हुआ है।
अभी कोई मौसम प्रणाली नहीं सक्रिय (hisar ka mausam)
मौसम के साफ रहने के कारण दिन भर तेज धूप रही। वातावरण में नमी कम होने और पश्चिमी हवाओं के लगातार चलने से गर्मी का असर ज्यादा महसूस हुआ। फिलहाल किसी भी मौसम प्रणाली के सक्रिय नहीं होने से आसमान साफ है। ऐसे में सूर्य की किरणे सीधे जमीन तक पहुंच रही है और दिन में तापमान तेजी से बढ़ रहा है ।
राजस्थान से आने वाली गर्म हवाएं बढ़ा रही तापमन (haryana weather update)
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार हिसार में तापमान बढ़ने की प्रमुख वजह पश्चिम दिशा से आने वाले गर्म और शुष्क हवाएं हैं। राजस्थान के रेगिस्तान क्षेत्र से आने वाली हवाओं में नमी कम होती है। लगातार इनके प्रभाव में रहने से स्थानीय वातावरण में नमी कम हो रही है। इसके अलावा साफ आसमान और तेज धूप जमीन को तेजी से गर्म कर रहे हैं।
एक कारण ये भी (7 october ka mausam)
हिसार और आसपास के क्षेत्र की मिट्टी की प्रकृति भी दिन में दिन के तापमान को प्रभावित करती है। अपेक्षाकृत रेतीली दोमट मिट्टी वाले क्षेत्र में सूर्य की गर्मी बहुत का असर दिन के समय अधिक दिखाई देता है। इन परिस्थितियों के चलते दिन के साथ रात के तापमान में भी सामान्य से अधिक गर्मी बनी हुई है।
आगामी 48 घंटों तक तापमान का ये दौर जारी रहेगा (wetaher update)
मौसम विशेषज्ञ डॉ.चंद्र मोहन के अनुसार अगले करीब 48 घंटे तक प्रदेश में तापमान बढ़ने का दौर जारी रह सकता है। इसके बाद मौसम में बदलाव के संकेत है। उन्होंने बताया कि अक्टूबर में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाले हैं। जिनके प्रभाव से हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाएं चल सकती है।
7 अक्टूबर को बदलेगा मौसम (haryana me barish kb)
उन्होंने बताया कि पहला पश्चिमी विक्षोभ 7 अक्टूबर को सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से उत्तरी हरियाणा (haryana weather) पंचकुला, अंबाला (ambala me barish), यमुनानगर, कुरुक्षेत्र में बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 10 अक्टूबर को सक्रिय होने की संभावना है। इसके सक्रिय होने से दक्षिणी जिलों को छोड़कर हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। दिल्ली और एनसीआर में भी इसका असर देखने को मिल सकता है। इसके अलावा पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदान में लाखों में तेज हवाओं के साथ भारी होने से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।