{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Hisar ka Mausam 5 November : हिसार में तापमान 30 डिग्री से ऊपर, जानें त्योहारी सीजन में कैसा रहेगा वेदर

 

HR Breaking News (Hisar ka Mausam 05 November) हिसार में मौसम में लगातार गर्मी का अहसास बना हुआ है। शहर में बेतहासा प्रदूषण ने लोगों को परेशान कर दिया है। जिले में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। आने वाले दिनों में तापमान इसी रेंज में बने रहने का अनुमान है। प्रदूषण का स्तर जिस प्रकार से बढ़ रहा है, बच्चों व बुढ़ों के लिए एक गंभीर समस्या उत्पन्न कर सकता है। फेफड़े से जुड़े रोगियों को ऐसे मौसम में सैर करते हुए मास्क आदि की एतिहात भी रखनी चाहिए। हरियाणा में मौसम का मिजाज लगातार बदलाव के दौर में दिखा है, बारिश के समय जहां ठंड का एहसास होने लगता है, वहीं बारिश जाने के बाद फिर मौसम वैसा ही हो रही है। वहीं, रात के तापमान में नरमी दिखाई दे रही है।

 

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा है मौसम  (Weather Alert)
हिसार के मौसम की बात करें तो पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में बढ़ौतरी हुई है। अधिकतम तापमान (Maximum Temprature) सामान्य से 0.3 डिग्री कम रहा है, लेकिन कल के मुकाबले 0.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ चुका है। हिसार में अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो यह सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हिसार में आद्रता न्यूनतम 63% और अधिकतम 93% दर्ज की गई है। 

हिसार में सूर्यादय 06:42
हिसार में सूर्यास्त 05:39
हिसार में चंद्रोदय 01:49
हिसार में चंद्रास्त 14:41

हिसार में 05 नवंबर का मौसम
तापमान ह्यूमिडिटी मौसम
Max Min Max Min साफ आसमान
31° 16° 65 35

हिसार में 06 नवंबर का मौसम
तापमान ह्यूमिडिटी मौसम
Max Min Max Min साफ आसमान
31° 17° 65 45

हिसार में 07 नवंबर का मौसम
तापमान ह्यूमिडिटी मौसम
Max Min Max Min साफ आसमान
31° 17° 70 45 

हिसार में 08 नवंबर का मौसम
तापमान ह्यूमिडिटी मौसम
Max Min Max Min साफ आसमान
31° 16° 70 50

हिसार में 09 नवंबर का मौसम
तापमान ह्यूमिडिटी मौसम
Max Min Max Min साफ आसमान
30° 16° 75 50

हिसार में 10 नवंबर का मौसम
तापमान ह्यूमिडिटी मौसम
Max Min Max Min साफ आसमान
30° 16° 80 50