कल कैसा रहेगा दिल्ली से यूपी तक का मौसम, जानें IMD का अलर्ट
IMD Weather Alert : भारत मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए वेदर अपडेट के मुताबिक कल 2 मार्च को दिल्ली में तापमान बढ़ सकता है। इस दौरान यहां के तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की बढ़त हो सकती है। वहीं, विभाग ने इस दौरान काफी तेज हवाएं चलने की भी संभावना व्यक्त ही है। विभाग का पूर्वानुमान है कि कल 2 मार्च को दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस व न्यूतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।
HR Breaking News (IMD Alert) आईएमडी के वेदर पूर्वानुमान के अनुसार कल 2 मार्च को उत्तर प्रदेश में मौसम पूरी तरह से बदल सकता है। विभाग ने कल उत्तर प्रदेश में बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही इस दौरान प्रदेश मे तेज हवाओं का सिलसिला भी देखने को मिल सकता है। इस दौरान हवा की गति 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की हो सकती है।
हालांकि विभाग ने इस दौरान प्रदेश के कुछ जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अंदेशा भी जताया है।
जानें कल कैसा रहेगा बिहार का मौसम
मौसम विभाग की ओर से जारी वेदर अपडेट के अनुसार कल बिहार में मौसम (Bihar ka mausam) साफ बना रहने की संभावना है। इस दौरान बारिश को लेकर कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि विभाग ने तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार कल पटना, अररिया, अरवल, औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, बक्सर, सिवान भागलपुर, कटिहार और खगड़िया में तापमान बढ़ सकता है। साथ ही इस दौरान राजधानी पटना में कल 2 मार्च को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
जानें कल राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम आईएमडी की ओर से जारी किए गए वेदर अपडेट के अनुसार कल 2 मार्च को राजस्थान में मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि इस दौरान 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं भी चल सकती हैं। वहीं, सुबह व रात के समय लोगों को ठंड का एहसास भी होता रहेगा। मौसम विभाग ने इस दौरान उदयपुर, भरतपुर, जयपुर, जोधपुर, सीकर व अजमेर में तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है।
आईएमडी के वेदर पूर्वानुमान के अनुसार कल 2 मार्च को राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।