2, 3, 4, 5 और 6 नवंबर 2026 तक कैसा रहेगा मौसम, जान लें किस तारीख को कहां होगी भारी बारिश
6 November 2026 tak ka mausam - चक्रवर्ती अर्नब तूफान जा चुका है लेकिन बारिश का सिलसिला अभी थमा नहीं है। मौसम विभाग ने हाल ही में देश के विभिन्न राज्यों में तेज आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश के चेतावनी जारी की है। आईएमडी के नए अपडेट के अनुसार, देश के 10 राज्यों में 6 नवंबर 2026 तक रुक-रुक कर बारिश जारी रहेगी। चलिए नीचे खबर में जानते हैं किस तारीख को कहां बारिश होगी।
HR Breaking News - भारतीय मौसम विभाग ने एक बार फिर तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज सुबह से मौसम बदला हुआ है आसमान में बादलों की आवाजाही जारी है और कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। वहीं पिछले 24 घंटे के मौसम पर नजर डालें तो गंगीय पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा तेलंगाना में सबसे ज्यादा 120 से 200 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई है। इसके अलावा उप- हिमालय, पश्चिम बंगाल, बिहार (Bihar weather update), छत्तीसगढ़ और तटीय आंध्र प्रदेश में 70 से 110 मिली मीटर बारिश हुई है। अगले 48 से बेहतर घंटे में देश के कई हिस्सों में जमकर बादल बरसने वाले हैं।
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में होगी व्यापक बारिश -
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) के अनुसार दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकाल में 31 अक्टूबर से 6 नवंबर, केरल और माहे में 31 अक्टूबर और 3 से 4 नवंबर, लक्षद्वीप में 1 से 6 नवंबर, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तटीय कर्नाटक में 31 अक्टूबर से 1 नवंबर और 4 नवंबर से 6 नवंबर के बीच गरज-गरज को तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग (Mausam Update) ने इन सभी राज्यों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई है। वहीं 1 से 4 नवंबर के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकाल तथा 1 से 3 नवंबर के बीच तटीय कर्नाटक में आंधी तूफान और बिजली गिरने की आशंका है।
पूर्वी भारत में होगी तेज बारिश -
पूर्वी भारत के मौसम की बात करें तो यहां अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 31 अक्टूबर को तेज आंधी के साथ व्यापक बारिश होने के आसार हैं। 1 से 6 नवंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, 31 अक्टूबर से 3 नवंबर के दौरान गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, उप- हिमालय पश्चिम, बंगाल और सिक्किम, 31 अक्टूबर से 5 नवंबर के दौरान झारखंड (Jharkhand weather), 31 अक्टूबर से 2 नवंबर के दौरान बिहार, 31 अक्टूबर से 6 नवंबर के दौरान उड़ीसा में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। यहां 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। उड़ीसा में तीन से चार नवंबर और 2 नवंबर को बहुत भारी बारिश हो सकती है।
मध्य भारत में कैसा रहेगा मौसम -
मध्य भारत के पूर्वी मध्य प्रदेश (MP ka Mausam), पश्चिम मध्य प्रदेश में 31 अक्टूबर से 4 नवंबर, विदर्भ में 31 अक्टूबर से 1 नवंबर, छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर तथा 4 से 6 नवंबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश होगी। 31 अक्टूबर और 2 से 3 नवंबर के बीच छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh weather) में तेज हवाओं के साथ व्यापक बारिश हो सकती है। 2 नवंबर को छत्तीसगढ़ में आंधी तूफान के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में 2 से 4 नवंबर के बीच 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका है।
पूर्वोत्तर भारत में आंधी और बारिश का अलर्ट -
पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय तथा नागालैंड, मणिपुर (Manipur weather), मिजोरम, त्रिपुरा में 31 अक्टूबर से 6 नवंबर के बीच आसमान में काले बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 2 नवंबर को असम और मेघालय में गरज- चमक के साथ हल्की बरसात होगी। 31 अक्टूबर को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में आंधी तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। 1 से 2 नंबर के बीच अरुणाचल प्रदेश में बहुत भारी बरसात होगी।