13 नवंबर 2026 तक कैसा रहेगा मौसम
13 November 2026 tak ka mausam - देश भर में मौसम बदल रहा है। नवंबर की शुरुआत के साथ ही सर्दियों का सीजन शुरू हो गया है, लेकिन अभी भी कुछ जगहों पर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कई राज्यों में कल बदल जाएंगे और गरज-चमक के साथ झमाझम बरसात होगी। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं -
HR Breaking News - भारतीय मौसम विभाग ने एक बार फिर देश के 10 राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। इसलिए 24 घंटे में तमिलनाडु में सबसे ज्यादा 70 से 110 मिली मीटर बारिश हुई है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, उत्तर पूर्वी असम और उसके आसपास के इलाकों में एक चक्रवती परिसंचरण बना हुआ है जिसके चलते 10 नवंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक्टिव होगा, जो उत्तर पश्चिम में हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा।
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के राज्यों में होगी भारी बारिश -
मौसम विभाग ने दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के तटीय आंध्र प्रदेश, यनम में 7 से 13 नवंबर, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु, पुडुचेरी में 9 से 13 नवंबर, केरल और माहे तथा लक्षद्वीप में 7 से 9 नवंबर और 13 नवंबर को गरज- चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 7 से 10 नवंबर के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकाल में 7 से 8 नवंबर को केरल और माहे में तटीय आंध्र प्रदेश और यनम तथा रायलसीमा में 7 से 9 नवंबर को तेज आंधी चलेगी। इस दौरान हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है।
उत्तर पश्चिम भारत में बारिश का अलर्ट - (Rain Alert)
उत्तर पश्चिम भारत के जम्मू कश्मीर, लद्दाख में 10 नवंबर, हिमाचल प्रदेश में 10 से 13 नवंबर, उत्तराखंड में 8 से 11 नवंबर तथा 13 नवंबर को कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। चंडीगढ़, हरियाणा (Haryana ka Mausam), दिल्ली और पंजाब में 11 से 13 नवंबर के बीच है। कई स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख में 11 से 13 नवंबर के बीच गरज-चमक के साथ बहुत भारी बरसात हो सकती है। मौसम विभाग में 60 किलोमीटर प्रति घंटा गिरफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है।
पूर्वी भारत में बरसेंगे बादल -
पूर्वी भारत के अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 7 से 13 नवंबर को कई जगहों पर जमकर बादल बरसेंगे। पश्चिम बंगाल और उप- हिमालय पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 9 से 12 नवंबर, झारखंड (Jharkhand ka Mausam) में 10 से 11 नवंबर, बिहार में 11 नवंबर, उड़ीसा में 7 नवंबर तथा 10 से 12 नवंबर को कई जगहों पर बारिश की संभावना जताई है। 9 से 13 नवंबर के बीच अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा 10 नवंबर को हिमालय पश्चिम बंगाल, सिक्किम में तेज आंधी-तूफान के साथ बादल बरसेंगे। कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका है।
पूर्वोत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम -
पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश में 7 नवंबर और 9 से 13 नवंबर के बीच बरसात होगी। असम (Assam Weather) और मेघालय में 9 से 13 नवंबर, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 7 से 12 नवंबर को हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। 11 नवंबर को असम और मेघालय, 10 से 11 नवंबर के बीच नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में कहीं-कहीं अधिकारी बरसात हो सकती है।
पश्चिम और मध्य भारत में साफ रहेगा मौसम - (Mausam Update)
पश्चिम और मध्य भारत के मौसम की बात करें तो यहां मौसम सामान्य बना रहेगा। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, अगले एक हफ्ते तक पश्चिम और मध्य भारत के मौसम में कोई खास बदलाव नहीं आएगा।