{"vars":{"id": "93802:4123"}}

17 नवंबर 2026 तक कैसा रहेगा मौसम, ओले भी गिरेंगे

17 November tak ka Mausam - भारत के कई राज्यों में बारिश अभी भी जारी है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार निकले वायुमंडलीय स्तर पर पूर्वी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास के इलाकों में एक चक्रवर्ती परिसंचरण बना हुआ है जिसकी वजह से मौसम का मिजाज बिगड़ रहा है। मौसम विभाग ने 17 नवंबर तक 10 राज्यों में बारिश की संभावना जताई है।

 

HR Breaking News - भारतीय मौसम विभाग ने 17 नवंबर तक के मौसम को लेकर ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। दरअसल दक्षिणी अंडमान सागर और उसके आसपास के क्षेत्र में क्षोभ मंडल के निकले और मध्य स्तरों पर एक ऊपरी वायु चक्रवर्ती परिसंचरण आज सुबह 8:00 बजे के करीब बना हुआ था। इसके प्रभाव से 13 नवंबर के आसपास दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी में एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक्टिव हो सकता है। इसके उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने और 14 नवंबर के आसपास इस क्षेत्र में एक निम्न दबाव क्षेत्र तथा 15 नवंबर को आसपास एक अवदाब में बदलने की संभावना है।


उत्तर पश्चिम भारत में होगी बारिश - (IMD weather update)


उत्तर पश्चिम भारत के मौसम की बात करें तो जम्मू कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद में 11 नवंबर और 14 से 15 नवंबर के बीच जोरदार बरसात देखने को मिल सकती है। हिमाचल प्रदेश में 11 से 14 नवंबर, उत्तराखंड में 12 से 14 नवंबर के बीच कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बरसात होगी। पंजाब (punjab ka mausam) में 12 से 13 नवंबर के बीच मेघ गर्जन और बिजली कड़कने के साथ बारिश होने की संभावना है।

जम्मू कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद में 12 से 13 नवंबर के बीच तेज आंधी तूफान के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। हिमाचल प्रदेश में 12 और 13 नवंबर को आंधी -तूफान के साथ बिजली गिरने की आशंका भी बनी हुई है। खराब वेदर के चलते मौसम विभाग ने लोगों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी है। 


पूर्वी भारत में 17 नवंबर तक खराब रहेगा मौसम - 


पूर्वी भारत के अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 11 से 17 नवंबर के बीच तेज हवाओं के साथ जमकर बादल बरसेंगे। झारखंड, उड़ीसा और अप हिमालय पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 11 नवंबर, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल में 11 से 12 नवंबर को बरसात देखने को मिलेगी। बिहार (Bihar me barish) में आज 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलेगी और बरसात होने की भी संभावना है। 11 से 14 नवंबर के बीच अंडमान और निकोबार दीप समूह में कहीं-कहीं अति भारी बरसात हो सकती है। 


पूर्वोत्तर भारत में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट - 

पूर्वोत्तर भारत में मौसम विभाग (IMD weather update) ने बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। 11 से 12 नवंबर और 15 से 17 नवंबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय 11 से 12 नवंबर और 17 नवंबर को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में हल्की से मध्य बरसात हो सकती है। 11 नवंबर को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में तेज आंधी चलने और भारी बरसात होने का अनुमान है। 11 नवंबर को असम और मेघालय में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। 


दक्षिणी प्रायद्वीप भारत में कैसा रहेगा मौसम  -

दक्षिणी प्रायद्वीप भारत के तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 11 से 14 नवंबर और 16 से 17 नवंबर (17 November weather), केरल और माहे में 11 से 15 नवंबर, लक्षद्वीप में 11 से 17 नवंबर, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में 14 से 17 नवंबर के बीच हल्की से मध्य बरसात होगी। 15 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकाल में तथा केरल और माहे में 16 से 17 नवंबर को बहुत भारी बरसात हो सकती है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में अलर्ट जारी किया है।