3 नवंबर 2026 तक कैसा रहेगा मौसम, देखें लिस्ट कहां कितनी होगी बारिश
3 November 2026 tak ka mausam - मानसून के जाने के बाद भी बारिश का सिलसिला नहीं रुक रहा है। इसलिए कई दिनों से देशभर में मौसम बदला हुआ है। तेज आंधी तूफान के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि के होने से तापमान में भारी गिरावट आई है और मौसम ठंडा बना हुआ है। आईएमडी ने 2 नवंबर तक के मौसम को लेकर ताजा पूर्वानुमान जारी किया है चलिए खबर में जानते हैं।
HR Breaking News - देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश जारी है। पिछले 24 घंटे में भी तगड़ी बरसात हुई है। तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और उड़ीसा में सबसे ज्यादा 210 mm बारिश दर्ज की गई है। वहीं कई राज्यों में तेज तूफानी हवाएं चलने से पेड़ उखड़ गए हैं और बिजली के तार टूट गए हैं। फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग (IMD Weather) के ताजा अपडेट के अनुसार आने वाले कई दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा।
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के राज्यों में होगी तेज बारिश - (Mausam Update)
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के विभिन्न राज्यों में अगले 5 से 6 दिन में जमकर बादल बरसेंगे। रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकाल में 28 अक्टूबर से 3 नवंबर (3 November tak ka mausam), केरल और माहे में 1 नवंबर, लक्षद्वीप में 2 से 3 नवंबर, तटीय कर्नाटक में 1 से 3 नवंबर, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 31 अक्टूबर से 3 नवंबर, 30 अक्टअूबर को आंध्र प्रदेश जन्म में, 30 अक्टूबर से 3 नवंबर और तेलंगाना में, 29 अक्टूबर से 3 नवंबर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।
इसके अलावा दो से तीन नवंबर के बीच केरल (Kerala mausam) और माहे में 28 से 29 अक्टूबर के बीच तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में, 28 अक्टूबर को तेलंगाना में तेज तूफानी हवाओं के साथ व्यापक बारिश होगी। इस दौरान हवा की गति 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच रहेगी।
पूर्वी भारत में कैसा रहेगा मौसम -
पूर्वी भारत के मौसम की बात करें तो अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 28 से 31 अक्टूबर, उप हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 29 से 30 अक्टूबर, गंगा के मैदान में इलाकों वाले पश्चिम बंगाल और झारखंड में 28 से 30 अक्टूबर, बिहार में 29 से 31 अक्टूबर, उड़ीसा में 28 से 29 अक्टूबर के बीच मेघ गर्जन और बिजली कड़कने के साथ तेज बरसात हो सकती है।
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 28 से 30 अक्टूबर, पश्चिम बंगाल में 28 से 29 अक्टूबर, बिहार (bihar ka mausam) में 28 से 31 अक्टूबर के बीच आंधी तूफान बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की गई है। यहां 60 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से तेज आंधी चल सकती है। मौसम विभाग ने खराब वेदर के चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
मध्य भारत के राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट -
मध्य भारत के पूर्व मध्य प्रदेश में 28 से 29 अक्टूबर, विदर्भ में 28 अक्टूबर, छत्तीसगढ़ में 28 से 30 अक्टूबर तथा 2 से 3 नवंबर के बीच गरज- चमक के साथ मूसलाधार बरसात होगी। पश्चिम मध्य प्रदेश (MP weather update) में 28 अक्टूबर से 3 नवंबर, पूर्वी मध्य प्रदेश में 28 अक्टूबर से 3 नवंबर, विदर्भ में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर, छत्तीसगढ़ में 31 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच हल्की बरसात हो सकती है। इसके अलावा 28 से 29 अक्टूबर के बीच पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ में 28 अक्टूबर, छत्तीसगढ़ में 29 अक्टूबर को बिजली गिरने की आशंका है। इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर के बीच रहेगी।
उत्तर पश्चिम भारत में भी कई दिनों तक जारी रहेगी बारिश -
उत्तर पश्चिम भारत के पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा (haryana me barish), चंडीगढ़, दिल्ली में 29 से 30 अक्टूबर के बीच तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख में 29 से 30 अक्टूबर, हिमाचल प्रदेश में 29 अक्टूबर से 2 नवंबर, उत्तराखंड में 28 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच बारिश होने की संभावना है 28 से 31 अक्टूबर के बीच पंजाब, 28 से 31 अक्टूबर को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 29 से 31 अक्टूबर, पश्चिमी राजस्थान में 29 से 30 अक्टूबर को हल्की बरसात हो सकती है।
पूर्वोत्तर भारत में बदलेगा मौसम -
पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश में 29 अक्टूबर से 2 नवंबर (weather update), असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 28 अक्टूबर से 3 नवंबर को कहीं-कहीं हल्की बरसात होने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में 3 नवंबर को कई जगहों पर तेज बरसात होगी। 28 से 29 अक्टूबर को असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका है।