{"vars":{"id": "93802:4123"}}

7 नवंबर 2026 तक कैसा रहेगा मौसम, बारिश वाले राज्यों की लिस्ट जारी 

7 November 2026 tak ka Mausam - नवंबर महीने की शुरुआत देश के कई हिस्सों में बारिश के साथ हुई है। सर्दियों का सीजन शुरू हो गया है ठंड का सारा दिन बढ़ता जा रहा है लेकिन बारिश का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा। देश के कई हिस्सों में अगले 4 से 5 दिन तक रुक रुक कर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने हाल ही में 7 नवंबर तक के मौसम को लेकर ताजा पूर्वानुमान जारी किया है।

 

HR Breaking News - भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार मौसम अब तेजी से बदलने वाला है। पिछले कई दिनों से लगातार जारी बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है। अब दिन के समय भी ठंड महसूस होने लगी है। इसलिए 24 घंटे के मौसम की बात करें तो तमिलनाडु (Tamil Nadu mausam) में सबसे ज्यादा 70 से 110 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई है।


दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के राज्यों में होगी तेज बारिश - 


आईएमडी (IMD rain alert) के मुताबिक, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के केरल और माहे में 1 से 7 नवंबर, लक्षद्वीप में 5 से 7 नवंबर, तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 2 से 5 नवंबर, तटीय आंध्र प्रदेश में 2 से 4 नवंबर, रायलसीमा में 2 से 3 नवंबर, तेलंगाना में तीन से चार नवंबर के बीच तेज आंधी तूफान के साथ बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा तटीय, आंध्र प्रदेश, यनम में 2 से 3 नवंबर को तेज आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका है। खराब वेदर के चलते मौसम विभाग (weather update) ने लोगों को सावधान रहने कीसलाह दी है। 


मध्य भारत में होगी तेज बारिश - 


मध्य भारत के पश्चिमी मध्य प्रदेश में 3 से 5 नवंबर, पूर्वी मध्य प्रदेश (MP me Barish) में 1 से 5 नवंबर, विदर्भ में 2 से 5 नवंबर और छत्तीसगढ़ में 1 से 2 नवंबर तथा 5 से 7 नवंबर के दौरान अलग-अलग जगह पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। छत्तीसगढ़ में तीन से चार नवंबर के दौरान तेज आंधी-तूफान और बिजली कड़कने के साथ व्यापक बारिश होने की संभावना है। पश्चिम मध्य प्रदेश (MP weather) में 3 से 5 नवंबर, पूर्वी मध्य प्रदेश में 1 नवंबर और 3 से 5 नवंबर, विदर्भ में तीन से चार नवंबर को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी और अलग-अलग स्थान पर बारिश भी होगी। 


पूर्वी भारत में 7 नवंबर तक बारिश की चेतावनी - 


पूर्वी भारत के अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 1 से 7 नवंबर, झारखंड और उप-हिमालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 1 से 4 नवंबर, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल में 1 से 3 नवंबर, बिहार (Bihar weather update) में 1 से 2 नवंबर, उड़ीसा में 1 नवंबर और 5 से 7 नवंबर को अलग-अलग जगह पर हल्की बरसात होगी। उड़ीसा में दो से चार नवंबर के बीच व्यापक बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज आंधी चलने और कुछ इलाकों में बिजली गिरने की आशंका है। दक्षिण उड़ीसा में तीन से चार नवंबर को बहुत भारी बरसात होगी। 


उत्तर पश्चिम भारत में बदलेगा मौसम - 


उत्तर पश्चिम भारत के जम्मू कश्मीर, लद्दाख में 1 से 2 नवंबर और 5 नवंबर को गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश (IMD Rain Alert) होने का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 1 से 2 नवंबर को मेघ गर्जन के साथ बरसात होगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1 से 2 नवंबर को कहीं-कहीं बारिश होने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश (UP Ka Mausam) में 1 और 2 नवंबर को हल्का कोहर जा सकता है।


पूर्वोत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम - 


पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश में 1 से 5 नवंबर (5 November weather) असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 1 से 7 नवंबर को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 2 नवंबर को अरुणाचल प्रदेश में कहीं-कहीं अति भारी बरसात होने की भी संभावना है।